वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Edited By Updated: 04 Feb, 2022 06:32 PM

helpline number released

सलाहकार धर्मपाल ने सेक्टर-19 में की हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा)।  शहर में वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए यूटी प्रशासन 'एल्डर लाइन की शुरुआत की है। ये एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर कॉल कर शहर के वरिष्ठ  नागरिक सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सेक्टर-19 में हेल्पलाइन नंबर-14567 का उद्घाटन किया।


हेल्पलाइन नंबर-14567 पर पेंशन मुद्दों, कानूनी मुद्दों पर मुफ्त जानकारी ली जा सकेगी। यह एल्डर लाइन नंबर वरिष्ठ नागरिकों को भावनात्मक रूप से समर्थन देगा। यहां  तक कि दुव्र्यवहार के मामलों में मदद करेगा और बेघर बुजुर्गों को भी राहत प्रदान करेगा। वरिष्ठ नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए उनसे हो रहे दुव्र्यवहार,  रेस्क्यू मामलों में मुफ्त जानकारी, मार्गदर्शन और ऑन फील्ड हस्तक्षेप प्रदान करेगा।

महामारी जैसी आपात स्थिति के मामले में भी यह हेल्पलाइन शहर के वरिष्ठ नागरिकों  की मदद कर सकता है। ये नंबर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हफ्ते के सातों दिन काम करेगा। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हेल्पलाइन  के कंट्रोल सेंटर में सात प्रशिक्षित कर्मचारी हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। स्टाफ  में प्रोजेक्ट मैनेजर, आईटी लीडर, क्वालिटी लीडर और कॉल रिस्पॉन्डर-कम-फील्ड रिस्पांस ऑफिसर शामिल हैं। सलाहकार धर्मपाल ने विभाग को एल्डर लाइन की जागरूकता के लिए फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने कोविड महामारी के समय बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!