Bangladesh: गैस लाइटर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 10:36 PM

bangladesh massive fire breaks out at gas lighter factory 5 people die

बांग्लादेश की राजधानी के पास गैस लाइटर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार को आग लग जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्कः बांग्लादेश की राजधानी के पास गैस लाइटर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार को आग लग जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

दमकल सेवा एवं नागरिक सुरक्षा के अनुसार, यह आग ढाका के पास केरानीगंज के कदमतली इलाके में लगी। दमकल विभाग ने बताया कि दोपहर में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात वाहनों को तैनात किया गया था और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। 

दमकलकर्मियों ने शाम तक पांच शव बरामद किए, लेकिन उनकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। आग लगने के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!