गुरुग्राम के बाद पंचकूला होगा विश्व दर्शन का आदर्श महानगर : मनोहर लाल

Edited By Updated: 10 Apr, 2022 08:38 PM

panchkula metropolitan development authority duly started from today

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी विभागों व कार्यालयों की दृष्टि से प्रदेश की मिनी राजधानी कहे जाने वाले पंचकूला को वे विकसित पंचकूला बनाएंगे और गुरुग्राम के बाद पंचकूला विश्व दर्शन के तहत देश का दूसरा आदर्श महानगर होगा। मुख्यमंत्री...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी विभागों व कार्यालयों की दृष्टि से प्रदेश की मिनी राजधानी कहे जाने वाले पंचकूला को वे विकसित पंचकूला बनाएंगे और गुरुग्राम के बाद पंचकूला विश्व दर्शन के तहत देश का दूसरा आदर्श महानगर होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पंचकूला के सैक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित पंचकूला जिला की ‘जन विकास रैली’ को संबोधित करते हुए की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शहर का हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, उद्यम हो या सेवा क्षेत्र की परियोजनाएं हों। उन्होंने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी में बसा गेटवे ऑफ  हरियाणा है। जिन नेताओं ने पंचकूला को एक छोटे से गांव से शहर के रूप में बसाया था और उसे आदर्श शहर बनाने का वायदा किया था सत्ता में आने के बाद वे उसे भूल गए और सभी परियोजनाएं गुरुग्राम में लेकर चले गए। हालांकि, गुरुग्राम प्रदेश की आॢथक राजधानी है और यह विश्व के आईकन शहरों में शामिल है। विश्व की 200 से अधिक जानी-मानी फार्चून कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचकूला को भी गुरुग्राम के बराबर विकसित किया जाएगा।  

 


-आगामी जून माह में ‘खेलो इंडिया’ का आयोजन किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में ही है। आगामी जून माह में इसी स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 14 हजार से अधिक खिलाडिय़ों के भाग लेने की संभावना है। इसी प्रकार, यहां पर मोरनी में टिक्कर ताल में एअर स्पोटर््स और वाटर स्पोटर््स व साहसिक खेलों की शुरूआत की गई है और पर्यटन की दृष्टि से पंचकूला एक उपयुक्त स्थल के रूप में उभर चुका है। उन्होंने कहा कि पंचकूला खेल, पर्यटन की दृष्टि से आदर्श शहर तो बनेगा ही और यहां स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर के कारण आध्यात्मिक दृष्टि से भी यह जिला प्रसिद्ध है।

 


-पिंजौर की 60 एकड़ भूमि में बनेगी फिल्म सिटी
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एच.एम.टी. पिंजौर में 60 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है। बॉलीवुड के कई फि ल्म निर्माताओं ने यहां आने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में शीघ्र ही मैडीकल कालेज खोला जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली स्थित एम्ज की तर्ज पर माता मनसा मनसा देवी के पास आयूष का एम्ज बनाया जा रहा है। यहां निकट नेचर कैंप थापली में दिल्ली व केरल की तर्ज पर पंचकर्मा केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसी प्रकार, औद्योगिक दृष्टि से पंचकूला विकसित हो, इसके लिए बरवाला में एच.एस.आई.आई.डी.सी. द्वारा औद्योगिक संपदा वितसित की जा रही है।

 


-प्यासा कुएं के पास जाता है, पर अब सरकारी कुआं गरीब प्यासे के पास जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र आने के बाद से प्यासा कुएं के पास जाने की कहावत को उल्टा कर दिया गया है और अब सरकारी कुआं गरीब प्यासे के पास जाएगा और उसके घर पर ही लाभ देगा। अब केवल लाभपात्र को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सहमति के रूप में हस्ताक्षर करने होंगे। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपए वाॢषक से कम आय वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है ताकि उन्हें उनके घर द्वार पर सुविधाओं का लाभ दिया जा सके।

 


-आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टैंडअप पॉलिसी न कि सिट डाउन पॉलिसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों की आय 1.80 लाख रुपए तक बढ़ाने के लिए अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया गया है और उन्हें पैरों पर खड़ा करने के लिए चाहे वह किसी भी प्रकार का कारोबार हो बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्टैंडअप पॉलिसी में विश्वास रखते हैं जबकि कुछ नेता मुफ्त में देने की बात कहकर लोगों को आलसी बना रहे हैं और उन्हें सिट डाउन पॉलिसी दिखा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत पंचकूला जिला के 55 लाभाॢथयों को लाभ पत्र वितरित किए, जिसमें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, परिवार पहचान पत्र द्वारा सत्यापित जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, बी.पी.एल. राशन कार्ड योजना आदि शामिल हैं।

 


-आरंभ में 175 करोड़ रुपए की दो बड़ी परियोजनाओं पर प्राधिकरण करेगा कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल व कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा द्वारा रखी गई सभी मांगों को देखते हुए वर्ष 2022-23 के लिए वे हरियाणा ग्रामीण विकास निधि के लिए 45 करोड़ रुपए तथा नगर निगम व नगर परिषद के तहत शहरी क्षेत्र के लिए 118 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान करते हैं ताकि छोटे-मोटे कार्य वे अपने स्तर पर करवा सकें। पंचकूला महानगर का लोगो लांच करके पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण की विधिवत शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ रुपए की दो परियोजनाएं प्राधिकरण को पहले चरण के लिए देने की घोषणा की। इसके अलावा, सैक्टरों में मल्टीलैवल पार्किंग के लिए भी प्राधिकरण पी.पी.पी. मोड के तहत कार्य करवाएगा और वी.जी.एफ. गैप को सरकार वहन करेगी।

 


-जिन प्रमुख योजनाओं की गई घोषणा
मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख योजनाओं की घोषणा की उसमें 75 करोड़ रुपए की लागत से हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय कला सैंटर, 16 करोड़ रुपए की लागत से कजौली वाटर वक्र्स, पिंजौर, बरवाला व एम.डी.सी. में 151 करोड़ रुपए के नए फायर स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, हाई राईज फायर ब्रिगेड के लिए 16 करोड़ रुपए, कालका में टांगरी नदी पर पुल तथा गांव बालदवाला के लिए डैम, नए नागरिक अस्पताल कालका के लिए 35 करोड़ रुपए, रायपुररानी पी.एच.सी. को 25 बैड के रूप में विकसित करना, 25 लाख रुपए की लागत से पिंजौर बस स्टैंड का निर्माण, पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस पिंजौर के पास रिटेङ्क्षनग वॉल के लिए 50 करोड़ रुपए, दूनरायतन क्षेत्र में नई डिस्पैंसरी व स्कूलों को अपग्रेड करने की योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण के लोगो तथा पुस्तिका का अनावरण किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पंचकूला में पिछले 7 सालों में हुए विकास पर आधारित पुस्तक का विमोचन और ‘सेवा और समर्पण के 7 साल’ डॉक्यूमैंटरी का भी अनावरण किया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने मुख्यमंत्री को पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण का लोगो भेंट किया।

 


-देश के 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की जारी सूची में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12वें स्थान पर
अम्बाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2014 के बाद पंचकूला जिला में लगभग 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाकर कामों की बौछार की है। 55 साल में प्रदेश में जो कार्य नहीं हुए वह मुख्यमंत्री ने करके दिखाएं हैं। उन्होंने कहा हाल ही में जारी की गई ङ्क्षहदुस्तान के 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12वें स्थान पर हैं। यहां तक कि कई बार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि जिस काम को मनोहर लाल अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके रहते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!