Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Oct, 2026 12:44 PM

चीन ने सोमवार को बताया कि जुलाई से सितंबर की तिमाही में उसकी अर्थव्यवस्था में पिछले साल के मुकाबले 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अनुमान से बेहतर रहे ये आधिकारिक आंकड़े अप्रैल और जून की अवधि में दर्ज 4.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से अधिक हैं।
हांगकांगः चीन ने सोमवार को बताया कि जुलाई से सितंबर की तिमाही में उसकी अर्थव्यवस्था में पिछले साल के मुकाबले 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अनुमान से बेहतर रहे ये आधिकारिक आंकड़े अप्रैल और जून की अवधि में दर्ज 4.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से अधिक हैं।
हालांकि चीनी नेतृत्व ने पूरे साल के लिए 4.5 से पांच प्रतिशत की विकास दर का लक्ष्य रखा है जो पिछले साल की पांच प्रतिशत की वृद्धि दर से कम है। इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चीन की 2026 की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया था। यह बीजिंग के तय लक्ष्य की निचली सीमा के बराबर है। चीन की घरेलू मांग कमजोर हुई है। इसके पीछे कई वर्षों से जारी रियल एस्टेट बाजार की मंदी एक प्रमुख कारण है। हालांकि मजबूत निर्यात एक सकारात्मक पहलू बना हुआ है।