पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए देशभर के 200 जिलों में जागरूकता अभियान शुरू

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 05:22 PM

pm surya ghar free electricity scheme awareness campaign

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए देशभर के 200 जिलों में जागरूकता अभियान शुरू हो गया। योजना से लाखों परिवारों को फायदा, जानिए पूरी डिटेल।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को नवीकरणीय ऊर्जा के लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से देशभर में 'बधाई हो बधाई' नामक एक विशेष नुक्कड़ नाटक अभियान शुरू किया है। यह अभियान पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

देश के 200 जिलों में होगा मंचन

जून 2026 के दौरान देश के लगभग 200 जिलों में प्रस्तुत किए जा रहे इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों तक रूफटॉप सोलर और इसके लाभों की जानकारी सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा रही है। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा संचालित एक पहल है, जिसका उद्देश्य घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना को प्रोत्साहित करना और इसके लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। यह योजना नागरिकों को बिजली के खर्च में कमी लाने के साथ-साथ देश को स्वच्छ, हरित और ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है।

रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए कर रहे जागरूक

नुक्कड़ नाटक की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बिजली बिल शून्य आया है। पड़ोसी उसे बधाई देने पहुंचते हैं और यह जानने की उत्सुकता जताते हैं कि आखिर यह कैसे संभव हुआ। बातचीत के दौरान उन्हें पता चलता है कि उसने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया है, जिससे उसका बिजली खर्च लगभग समाप्त हो गया है।

हास्य, गीत-संगीत और जीवंत संवादों से भरपूर यह प्रस्तुति योजना के प्रमुख लाभों को सरल और मनोरंजक तरीके से दर्शकों तक पहुंचाती है। नाटक यह संदेश देता है कि यह योजना न केवल बिजली बिल कम करने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। 'बधाई हो बधाई' को इस प्रकार तैयार किया है कि दर्शक मनोरंजन के साथ-साथ उपयोगी जानकारी भी प्राप्त करें। स्थानीय भाषा, सहज संवाद और सहभागिता आधारित प्रस्तुति इसे सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक और यादगार बनाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!