Aaj Ka Panchang: 18 अप्रैल 2026 का पंचांग: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा आज, जानें भरणी नक्षत्र और प्रीति योग के शुभ संयोग में क्या है आपका भाग्य!

Edited By Updated: 18 Apr, 2026 04:23 AM

aaj ka panchang 18th april 2026

Aaj ka Panchang 18th April 2026: जानें 18 अप्रैल 2026 का विस्तृत पंचांग। वैशाख मास, भरणी नक्षत्र और प्रीति योग के साथ आज का राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का सटीक समय।

Aaj ka Panchang 18th April 2026: आज 18 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत खास है क्योंकि आज से वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरु होने वाली है। हिंदू धर्म में समय की गणना और शुभ मुहूर्त को विशिष्ट माना जाता है। विक्रम संवत 2083 के अनुसार, आज की तिथि किसी भी काम के लिए नए आरंभ और शुभ कार्यों की परियोजना बनाने के लिए सर्वोत्तम मानी गई है।

PunjabKesari Aaj ka Panchang 18th April 2026

ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव
ज्योतिषीय आधार पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग कुछ इस प्रकार से रहेगा, चंद्रमा और सूर्य दोनों ही मेष राशि में हैं। आज के नक्षत्र भरणी और प्रीति योग का निर्माण होगा, जो परस्पर संबंधों और प्यार-मोहब्बत के लिए अति शुभ माना जाता है। आज की तिथि पर बव करण का प्रभाव रहेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
आज सूर्योदय प्रातः 05:53 AM और सूर्यास्त संध्या 06:49 PM पर होगा।

राहुकाल
राहुकाल के दौरान कोई भी नया या प्रभावाशाली काम करना शास्त्रों के अनुसार वर्जित है। राहुकाल सुबह 09:07 AM से 10:44 AM तक रहने वाला है।

अभिजीत मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 AM से 12:47 PM तक रहेगा। इस दौरान किए गए कामों में सफलता की संभावना अधिक रहती है।

दिशाशूल
आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है। इस दिशा की यात्रा करने से बचें। आवश्यक होने पर ज्योतिषीय विद्वान से सलाह लेकर ही इस दिशा में प्रस्थान करें।

PunjabKesari Aaj ka Panchang 18th April 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!