आपका राशिफल- 28 जून,  2024

Edited By Updated: 28 Jun, 2024 08:26 AM

मेष राशि वालों आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शानदार रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। युवाओं के समय अनुकूल चल रहा है। गृहस्थ जीवन में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शानदार रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। युवाओं के समय अनुकूल चल रहा है। गृहस्थ जीवन में खुशियां दस्तक दे रही है। बच्चों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृष राशि वाले व्यापारियों को आज धन लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। पुराने निवेश आपको बेहतर परिणाम देने वाले हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रों को मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आंखों से संबंधित समस्या तंग कर सकती है।

कर्क राशि वालों आज वर्कप्लेस पर धन लाभ की स्थितियां बन रही हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। लवमेट के साथ सुकून के पल व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। धन लाभ के साथ अनावश्यक खर्च होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। महिलाओं को मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वाले आज आर्थिक मामलों को लेकर कोई भी फैसला संभलकर लें। काम के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की किसी बात से आपको ठेस पहुंच सकती है। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज आप व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में काफी दिनों से चल रहे घाटे से राहत मिलेगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों व्यापारियों को काम में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए दिन खास रहेगा। विवाहितों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों वर्किंग महिलाओं के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में नया मुकाम हासिल करेंगे। भाइयों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज आर्थिक लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है। व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। छात्रों के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। सेहत आपकी उत्तम रहेगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!