Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Jun, 2026 11:15 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से मन में चल रही किसी उलझन का समाधान मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने दिल की बात बोल सकते हैं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से मन में चल रही किसी उलझन का समाधान मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। अगर कोई नया वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है, खर्चों पर नियंत्रण करें। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज के चलते आज किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा बाद में हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। अचानक किसी यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त होगी। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और नए लोगों से परिचय होगा। किसी पुराने मित्र का फोन मन को खुश कर सकता है। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की प्रशंसा हो सकती है। परिवार के साथ किसी खास आयोजन में शामिल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। कारोबार में कोई नई दिशा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे रौनक बनी रहेगी। कोई रुकी हुई बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में आ रही परेशानियों से निजात पाने में दोस्त मदद कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। युवा विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो घर पर बात कर सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज बातचीत से खत्म हो सकती है। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्य करने वालों के सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत रहेगी। परिवार के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं। किसी भी दस्तावेज़ को बिना पढ़े साइन न करें। मित्रों के साथ मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। साझेदारी का व्यापार करने वालों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज सिरदर्द हो सकता है, आराम रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु आ सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात दिन को खास बना सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ