आपका राशिफल- 1 दिसंबर 2025

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 07:47 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक आज धैर्य बनाए रखें, काम में आसानी रहेगी। पैसों से संबंधित लेन देन में सतर्कता बनाए रखें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक आज धैर्य बनाए रखें, काम में आसानी रहेगी। पैसों से संबंधित लेन देन में सतर्कता बनाए रखें। भाई-बहन के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है । सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। ऑफिस में सहकर्मियों से सम्भल कर रहें। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर चलें। माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से अटका पैसा आज वापस मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बना कर चलने की ज़रुरत है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। तला भुना खाने के परहेज़ करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को फोकस करने की जरूरत है। ऑफिस के काम बढ़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज किसी उच्च अधिकारी से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको लाभ मिल सकता है। दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ नया सीखने के बारे में सोच सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रेमी से आज मन की बात बोल सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
 
धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी से भी कोई भी प्रॉमिस न करें।  आज किसी बाहर वाले की बातो में आकर पैसों का निवेश न करें। व्यापार से जुड़े निर्णय सोच समझकर लें।  सेहत सामान्य रहेगी।    

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जमीन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। व्यापार कर रहे जातकों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को मिली सफलता से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, बाहर का न खाएं।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज अपनी वाणी में मिठास बना कर रखें। आज मेहनत के अनुकूल ही परिणाम हासिल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!