Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 May, 2026 07:23 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज व्यापारी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नया काम शुरु करने का सोच रहे हैं तो किसी बड़े सदस्य की सलाह ले सकते हैं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज व्यापारी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नया काम शुरु करने का सोच रहे हैं तो किसी बड़े सदस्य की सलाह ले सकते हैं। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। सेहत को लेकर दिन संतुलित रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रुके हुए कार्यों में तेजी देखने को मिल सकती है। आज अचानक से कहीं यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपकी बातचीत करने की कला आपको लाभ दिला सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ बातचीत करने से मन हल्का महसूस होगा। आज खान-पान में लापरवाही करने से बचें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बना सकते हैं। आज किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में धैर्य से काम लें। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में धन लाभ होने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों से मदद मिल सकती है। आज आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार का इंतजार खत्म हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक रुप से तंगी आ सकती है। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। मीठी चीजों का सेवन सीमित रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छा रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में नई साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। छात्रों को मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलने के संकेत हैं। नींद पूरी लेने का प्रयास करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। परिवार के साथ छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज मीडिया या टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। लंबे समय से रुके काम आज पूरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार के संकेत हैं।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। निवेश किया गया पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ