आज का राशिफल- 1 जून 2026

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 08:30 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन मिल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में लेने से बचें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन मिल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में लेने से बचें। सामाजिक कार्यों में रुचि बन सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार में धन लाभ होने के योग है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सिंगल जातकों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। खान-पान संतुलित रखें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में किसी शुभ अवसर की तैयारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कामकाज के चलते विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो बने-बनाए काम खराब हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा का योग बन रहा है। बच्चों की उपलब्धि आपको गर्व महसूस करा सकती है। बेवजह की चिंता से दूरी बनाए रखें। आज सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आज किसी भी बाहर वाले पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। प्रेमी आज आपसे अपने दिल की बात कह सकता है। आज आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। आज बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर साइन न करें। कामकाज में पिता जी से सलाह ले सकते हैं। किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।  सेहत सामान्य बनी रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ सकता है। पैसों का निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान की कही हुई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातक खुद का बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी खास पल को यादगार बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
   
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम आज किसी खास की मदद से पूरे हो सकते हैं। सिंगल जातकों की किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!