आज का राशिफल- 9 जुलाई 2026

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 09:20 AM

Aaj Ka Rashifal- आज दिन है गुरुवार का, दिनांक 09 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि नवमी नक्षत्र अश्विनी रहेगा, आज का योग है सुकर्मा और करण गर । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...

Aaj Ka Rashifal- आज दिन है गुरुवार का, दिनांक 09 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि नवमी नक्षत्र अश्विनी रहेगा, आज का योग है सुकर्मा और करण गर । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। आज का दिशाशूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- आज केले के पेड़ की पूजा करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। व्यापार में किसी खास से मदद मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। बाज़ार में पैसा लगाने का सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह ज़रूर कर लें। आज बाहर के खाने से परहेज़ रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन  हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। पर्याप्त नींद लें नहीं तो थकावट बनी रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी रचनात्मक सोच से लोग प्रभावित होंगे। कारोबार में मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। रुके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं। संतान आज किसी चीज़ के लिए तंग कर सकती है। काम के सिलसिले में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी दिनचर्या संतुलित रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापार में नए संपर्क आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। शरीर को पर्याप्त आराम दें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं, सावधान रहें। व्यापार कर रहे जातक अपना कारोबार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत का खास ध्यान रखने की ज़रूरत है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!