आज का राशिफल- 22 जुलाई 2026

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 07:03 AM

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का दिनांक 22 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि नवमी नक्षत्र स्वाती रहेगा, आज का योग है साध्य और करण बालव। आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर...

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का दिनांक 22 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि नवमी नक्षत्र स्वाती रहेगा, आज का योग है साध्य और करण बालव। आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दूर के रिश्तेदार से आज अचानक से बात हो सकती है। माता-पिता से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन बेहतर रहेगा।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। संतान की कही बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। आज हल्का बुखार या बदन दर्द हो सकता है, आराम करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में किसी ज़रूरी बात पर चर्चा हो सकती है। व्यापार में दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अगर मन में किसी भी तरह का दबाव है तो किसी अपने से साझा कर सकते हैं। आज सेहत बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने की रूपरेखा बन सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास मजबूत होगा। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। व्यापार में नए ग्राहक शामिल हो सकते हैं। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज कामकाज के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य के नए रास्ते खुल सकते हैं। उधार पर दिया पैसा आज वापिस मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
 
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। प्रेम जीवन में चल रहे किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपके काम आएगा। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभदायक संपर्क मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आज किसी के भी झगड़े में न पड़ें। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चे आज आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों को आज पसंद की डील मिल सकती है।  मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पर्याप्त नींद लेना आपकी सेहत के लिए जरूरी रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। धार्मिक या शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन संबंधी मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला लाभ दिलाएगा। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!