आज का राशिफल-  19 अगस्त 2026

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 07:06 AM

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 19 अगस्त 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास श्रावण तिथि सप्तमी, नक्षत्र विशाखा रहेगा, आज का योग है ब्रह्मा और करण वणिज रहेगा। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज का...

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 19 अगस्त 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास श्रावण तिथि सप्तमी, नक्षत्र विशाखा रहेगा, आज का योग है ब्रह्मा और करण वणिज रहेगा। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- तुलसीदास जयंती

आज का महा उपाय- श्री रामचरितमानस का श्रवण करें।  
 

मेष राशि वालों आज आपको किसी पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में आपके काम से बॉस बहुत प्रसन्न रहेंगे। शाम का समय परिवार के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। छात्र अपने कठिन विषयों को समझने में सफल होंगे। बदलते मौसम के कारण हल्का बुखार या जुकाम हो सकता है।

वृष राशि वालों आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में मदद करेगा। आज घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने का विचार बनेगा। जो छात्र खेलकूद से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैरों में दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज आपकी सलाह से किसी मित्र का बड़ा काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नई सोच की तारीफ होगी। लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। कंप्यूटर और आई.टी के छात्रों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज समय पर खाना न खाने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

कर्क राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा लेकिन काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार में उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे जिससे रिश्ता मजबूत होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों का मन एकाग्र रहेगा। आंखों की सही देखभाल करें, भारीपन लग सकता है।

सिंह राशि वालों आज आपको नए वाहन का सुख मिल सकता है। ऑफिस में आपकी रुकी हुई सैलरी आज मिल सकती है। पार्टनर के साथ मिलकर कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दांत दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नए दोस्त बनेंगे। बिजनेस में कोई नया पार्टनर जुड़ सकता है। लव लाइफ में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, फोन पर बात करके मामला सुलझाएं। छात्रों को आज ऑनलाइन पढ़ाई से बड़ा लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी, दिनभर फुर्ती बनी रहेगी।

तुला राशि वालों आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। छात्रों को अपने करियर को लेकर नया मार्गदर्शन मिलेगा। पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है, भारी वजन न उठाएं।

वृश्चिक राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने से मन की चिंता दूर होगी। पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। रिसर्च कर रहे छात्रों को कोई नई खोज में सफलता मिलेगी। आज नींद पूरी न होने से थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है।

धनु राशि वालों आज आपका अधिकांश समय यात्रा में बीत सकता है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। व्यापारियों को नए ग्राहकों से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पुरानी गलतियों को सुधारेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ताजे फलों का सेवन करें।

मकर राशि वालों आज आपको अपनी किसी गलती से सीखने का मौका मिलेगा, निराश न हों। शेयर मार्केट या सट्टे से दूर रहें, नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा। मेडिकल और नर्सिंग के छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है। स्किन से जुड़ी कोई छोटी समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज आपके बच्चे आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं, जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में पूरी तरह लगा रहेगा। बीपी या शुगर के मरीज दवा समय पर लें।

मीन राशि वालों आज आपके रचनात्मक विचारों से घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में कोई नई तकनीक अपनाने से मुनाफा बढ़ेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। साइंस के छात्रों को आज प्रैक्टिकल में सफलता मिलेगी। खान-पान पर ध्यान दें, पेट खराब हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!