आज का राशिफल- 22 अगस्त 2026

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 08:43 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। व्यापारी व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आज अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होता हुआ नज़र आ सकता है। आज पर्याप्त आराम करें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अहम साबित हो सकता है। अपने कार्य की रणनीति किसी के साथ भी साझा न करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। माता जी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में पार्टनर की मदद मिल सकती है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो भाई-बहन का साथ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर के बड़े की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। खुद का कारोबार करने वालों को नई डील मिल सकती है। प्रेमी से मन की बात कहने के लिए दोस्तों से मदद ले सकते हैं।  सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर से बाहर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं। फालतू का पैसा खर्च करने से बचें। आज अचानक से किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। आज सेहत पहले से अच्छी महसूस होगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। बच्चे कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा से जुड़ा कोई काम अचानक सामने आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के सिलसिले में किसी पर भी भरोसा न करें। हिम्मत से बढ़कर काम न करें, सेहत खराब हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों का निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। माता-पिता के साथ समय बिता सकते हैं। मौसम में बदलाव के चलते सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पार्टनर के साथ लंच पर जाने  का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम पर फोकस करने की ज़रूरत है। अगर किसी वजह से मन परेशान है तो किसी करीबी से बात कर सकते हैं, बेहतर महसूस हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!