Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Aug, 2026 11:52 AM

मेष- आज घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ज्यादा खर्चे करने से बचें, नहीं तो बजट डगमगाने की सम्भावना है। बिजनेस में
मेष- आज घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ज्यादा खर्चे करने से बचें, नहीं तो बजट डगमगाने की सम्भावना है। बिजनेस में आपको मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा।
वृष- आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा कर रहे लोगों की सैलरी न बढ़ने के कारण परेशान रहेंगे। ऑफिस में अपने विरोधियों की तरफ से तारीफ सुनने को मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। बदन के दर्द से परेशान रहेंगे।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से कोई वाहन या मकान लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। पार्टनर की अपेक्षा और जरूरतों का ध्यान रखें। लो बीपी की तकलीफ रहेगी।
कन्या- आज बदलते मौसम से सावधान रहें। नौकरी करने वाले लोग अपने काम में काफी बिजी रहेंगे। कारोबार में बात करें तो उसमें कोई ज्यादा फायदा नहीं होगा। काम की वजह से परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे।
तुला- व्यापार कर रहे लोग अपने काम को पूरे करने के लिए भाइयों की मदद लेंगे। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस को बढ़ाने के लिए अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
वृश्चिक- इस राशि के व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे, उन्हें सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। बच्चे किसी चीज को लेने की जिद करेंगे।
धनु- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। भाई के साथ पैसों की किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की संगति की और विशेष ध्यान दें।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नए काम की शुरुआत करने के लिए किसी दोस्त से पैसों की मदद मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। लव लाइफ में रोमांस के रंग भरने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।