लव राशिफल 27 अक्टूबर- मेरी सांसों में तुम दिल की धड़कन में तुम

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 01:37 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का मन संबंध बनाने को नहीं करेगा लेकिन आपके मन की चाहत को पूरा करने के

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का मन संबंध बनाने को नहीं करेगा लेकिन आपके मन की चाहत को पूरा करने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। सिंगल अपने प्यार भरे रवैये से क्रश को अपनी तरफ मोहित कर लेंगे।   

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी आपको मनाने के लिए कोई विशेष तोहफा दे सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ में रोमांस को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। सिंगल को सच्चा प्यार करने वाला साथी मिलेगा।  

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की बरसात होने की संभावना है। सिंगल अपने अकेलेपन से परेशान रहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज बहुत दिनों बाद पार्टनर आपसे मिलकर उत्साहित फील करेंगे, दोनों जमकर रोमांस का मजा लेंगे। सिंगल को क्रश की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ में ठंडापन बना रहेगा। साथी के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है। सिंगल आज अपने आप को ऐसे व्यक्ति की और आकर्षित पाएंगे, जो उनमें थोड़ी भी दिलचस्पी नहीं दिखाएगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ में साथी का पूर्ण सहयोग तो प्राप्त होगा लेकिन मनचाहा मजा नहीं लूट पाएंगे। सिंगल के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, सोच-विचार कर कोई भी निर्णय लें।     

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर अधिक केंद्रित रहेंगे, जिससे साथी की ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। सिंगल अकेलेपन से हारकर फैमिली के साथ रिलैक्स करेंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के सामने जिस चीज की इच्छा जाहिर करेंगे, वो आपको मिल जाएगी। सिंगल नए सिरे से अपने प्रेम जीवन को स्टार्ट करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज दोनों के अंदर प्यार की गर्मी आपके संबंधों को और भी मजेदार बना देगी। सिंगल क्रश के साथ प्यार में बढ़ोतरी के लिए किसी चमत्कार का इन्तजार करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ छोटी सी ट्रिप आपको अद्भुत महसूस कराएगी। अन्य अपने रोमांटिक जीवन को दिलचस्प बनाने की कोशिश करेंगे। सिंगल एक्स के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करने का प्रयास करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी अपना ज्यादातर समय आपके साथ व्यतीत करेंगे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के मन की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। सिंगल क्रश के पास जाने का बहाना ढूंढेंगे।  

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर आपके प्यार को परखने के लिए आपकी परीक्षा ले सकते हैं। इसमें आप खरे उतरेंगे। सिंगल अपने एकतरफा प्यार के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!