Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2020 11:18 AM
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल जी.सी. मुर्मू ने प्रशासनिक अमले को तैयार रहने का फरमान जारी कर दिया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जम्मू (कमल): इस वर्ष अमरनाथ यात्रा को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल जी.सी. मुर्मू ने प्रशासनिक अमले को तैयार रहने का फरमान जारी कर दिया है।
उपराज्यपाल ने पवित्र गुफा में 5 जुलाई व्यास पूर्णिमा से सुबह और शाम पूजा तथा आरती के साथ सभी अनुष्ठान दूरदर्शन से लाइव टैलीकॉस्ट करने के निर्देश दिए। यात्रा के लिए अधिकारियों को 30 जून तक सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए लेकिन यात्रा शुरू करने की तिथि बारे कोई फैसला नहीं लिया गया है।
यात्रा रूट को कम करने व सीमित श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति दिए जाने को ध्यान में रखते हुए पवित्र गुफा से लगभग 1.2 किलोमीटर दूर हैलीपैड तैयार किया जाएगा ताकि तय संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकें।
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उप राज्यपाल मुर्मू ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा की तैयारी को लेकर श्राइन बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।