Amarnath Yatra 2026: 1056 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 10:21 AM

amarnath yatra 2026

अमरनाथ यात्रा करने वाले 1056 यात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।

जम्मू, (कमल): अमरनाथ यात्रा करने वाले 1056 यात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। यह तीर्थयात्रियों का 26वां जत्था था, जो सुबह 2.49 बजे रवाना हुआ और जिसमें 832 पुरुष, 205 महिलाएं, 2 बच्चे, 15 साधु और 2 साध्वियां शामिल थीं। पहलगाम रूट के लिए कोई काफिला नहीं भेजा गया।

सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा में तीर्थयात्रियों को 46 गाड़ियों में रवाना किया गया, जिनमें 24 बसें, सात मीडियम मोटर वाहन (एम.एम.वी.) और 15 लाइट मोटर वाहन (एल.एम.वी.) शामिल थे। इस नए जत्थे के रवाना होने के साथ ही इस साल चल रही अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या 1,40,748 हो गई है। जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे से बालटाल बेस कैंप तक यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सी.आर.पी.एफ. और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने काफिले को सुरक्षा प्रदान की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!