कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 01:50 PM

kedarnath landslide

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की पंचाचूली, हरदेवल, नंदा देवी और नंदा कोट के साथ चमोली में बद्रीनाथ-हेमकुंट की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है।

चमौली (एजैंसी): कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की पंचाचूली, हरदेवल, नंदा देवी और नंदा कोट के साथ चमोली में बद्रीनाथ-हेमकुंट की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है। 

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। वहीं बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भागलपुर में रिंग बांध ओवरफ्लो होने से सुल्तानगंज के करीब 4,000 घर पानी में डूब गए।

वहीं, यू.पी. में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। बरेली में रविवार दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश  के चलते फायर स्टेशन में 3 फुट तक पानी भर गया। घरों के किचन और बैडरूम में भी घुटनों तक पानी पहुंच गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!