Amarnath Yatra 2026 News : 964 अमरनाथ यात्री जम्मू से बालटाल के लिए रवाना, अब तक 4.67 लाख तीर्थ यात्रियों ने किए पवित्र गुफा में दर्शन

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 08:36 AM

amarnath yatra 2026 news

3 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा रिकार्ड बनाने की कगार पर है। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 4,67,986 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं। दूसरी तरफ 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू के यात्री निवास से बालटाल की ओर रवाना किया...

जम्मू (कमल): 3 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा रिकार्ड बनाने की कगार पर है। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 4,67,986 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं। दूसरी तरफ 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू के यात्री निवास से बालटाल की ओर रवाना किया गया। इस वर्ष अब तक रवाना हुआ यह सबसे छोटा जत्था है। जम्मू से भेजे गए जत्थे में 744 पुरुष, 177 महिलाएं, एक बच्चा, 32 साधु और 10 साध्वियां शामिल थीं। इस रवानगी के साथ, चल रही यात्रा के दौरान जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से निकलने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1,41,712 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के बावजूद यात्रा निर्विघ्न जारी है। फिसलन भरी सड़क और मलबा हटाने के अभियान के कारण कई घंटे तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया, जिससे यात्रा सुचारू रूप से जारी है। कुल 57 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी। इस बीच, मंगलवार को बालटाल बेस कैंप से तीर्थयात्रियों का काफिला भी जम्मू पहुंच चुका है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!