Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Oct, 2026 11:27 AM

पाकिस्तान में भी नवरात्रों का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिरों में सजावट और माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
गुरदासपुर/ पाकिस्तान (विनोद): पाकिस्तान में भी नवरात्रों का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिरों में सजावट और माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ दिखाया गया है। हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते और माता के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं डांडिया खेलकर त्योहार की खुशियां मनाती दिखाई दे रही हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और उत्सव का माहौल लोगों का ध्यान खींच रहा है।
भारत में नवरात्रों का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इन दिनों मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है और जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसी तरह पाकिस्तान में रहने वाला हिंदू समुदाय भी नवरात्रों के दौरान पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग लेता है।
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में पाकिस्तान के मंदिरों में नवरात्रों की रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते और त्योहार की खुशियां साझा करते दिखाई दे रहे हैं।