Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Jul, 2026 08:27 AM

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक पहलगाम मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि मार्ग पर मुरम्मत और रख-रखाव कार्य पूरा होने तक श्रद्धालुओं की आवाजाही केवल बालटाल मार्ग से जारी...
Amarnath Yatra news : कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक पहलगाम मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि मार्ग पर मुरम्मत और रख-रखाव कार्य पूरा होने तक श्रद्धालुओं की आवाजाही केवल बालटाल मार्ग से जारी रहेगी।
कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को कहा कि हाल की बारिश के कारण पहलगाम मार्ग पर कई स्थानों पर क्षति पहुंची है, जिसके चलते तत्काल मुरम्मत और बहाली का कार्य आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फिलहाल यात्रा को पहलगाम मार्ग से अस्थायी रूप से स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ