Pakistan Bomb Blast News: जुमे की नमाज के दौरान पाक में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, 78 घायल

Edited By Updated: 19 Sep, 2026 08:05 AM

pakistan bomb blast news

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में पुलिस लाइंस इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना में 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 78 से ज्यादा घायल हैं। जिला मुख्यालय अस्पताल के...

क्वेटा (एजैंसी): पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में पुलिस लाइंस इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना में 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 78 से ज्यादा घायल हैं। जिला मुख्यालय अस्पताल के डॉक्टर ताहिर अली शाह ने बताया कि विस्फोट के बाद अस्पताल में 21 शवों और 78 से अधिक घायलों को लाया गया। 

पुलिस के मुताबिक, धमाका मस्जिद के बाहर हुआ, जिससे वहां बड़ा गड्ढा बन गया। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। विस्फोट के बाद पुलिस लाइंस में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट वाली जगह पर राहत और बचाव अभियान जारी है। 

घटना के बाद प्रशासन ने कोहाट-हंगू सड़क को सभी तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद कोहाट के जिला प्रशासन ने एमरजैंसी घोषित कर दी। अस्पताल प्रशासन ने बाद में बताया कि विस्फोट में घायल हुए दर्जनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। 

धमाके के बाद हमलावरों और सुरक्षा बलों में गोलीबारी
केंद्रीय पुलिस कार्यालय ने बताया कि आई.जी.पी. जुल्फिकार हमीद ने कोहाट के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से घटना की रिपोर्ट मांगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विस्फोटकों से लदा वाहन पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराया था। 

केंद्रीय पुलिस कार्यालय के मुताबिक, अधिकारी विस्फोट की पूरी प्रकृति और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं। धमाके के बाद हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी रही। प्रशासन और सुरक्षा एजैंसियां मौके पर राहत-बचाव के साथ-साथ पूरे इलाके की जांच में जुटी हैं।

विस्फोटकों से लदी गाड़ी पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराई
खैबर पख्तूनख्वा के इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस जुल्फिकार हमीद ने बताया कि विस्फोटकों से लदा एक वाहन पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराया और इसके बाद उसमें जोरदार धमाका हो गया। 

उन्होंने बताया कि वाहन के गेट से टकराने के बाद विस्फोट हुआ और गोलीबारी भी शुरू हो गई। आई.जी.पी. के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला था। गोलीबारी के दौरान स्पैशल ब्रांच की इमारत में भी एक अन्य आत्मघाती विस्फोट हुआ। 

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस आतंकवाद के खिलाफ लोहे की दीवार की तरह खड़ी है और ऐसे हमले पुलिसकर्मियों का मनोबल नहीं तोड़ सकते। उन्होंने कहा कि शहीदों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा और आतंकवादियों व उनके मददगारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!