आज का राशिफल 20 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 20 Nov, 2021 07:59 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में कोई मिली नई जिम्मेदारी मिलने से आप खुश होंगे और उनको पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। आज नकद धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
उपाय- आज पानी का अपव्यय करने से बचें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज लम्बे समय के लिए धन निवेश करना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे। रुके सभी काम आज आसानी से पूरे करेंगे। आज आपका मन खुश रहेगा।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दम्पतियों को आज संतान से सम्बन्धित सुखद ख़बर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज धन लाभ के योग भी बनते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
उपाय- बुजुर्गों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यवसाय में अचानक कुछ नए अवसर मिलने की सम्भावना है। आज घर में मेहमान आ सकते हैं। आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से मिली कोई अप्रिय खबर आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- आज हरे रंग के कपड़े न पहनें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में आज पुराने संपर्क काम आयेंगे। भाई-बहन एक दूसरे की किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में मदद करेंगे। आज परिवार के साथ कुछ खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी बुद्धि और आत्मविश्वास के बल पर हर परिस्थिति का सामना करने में सफल रहेंगे।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी भी काम को शुरू करने से पहले आज अपने जीवनसाथी की सलाह जरुर लें। आपकी मेहनत के कारण नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आज त्वचा सम्बन्धी कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- आज सुनहरी घड़ी पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कोई गुप्त शत्रु आपके खिलाफ़ अफवाह फैला सकते हैं। बच्चों की संगति पर आपको नजर रखने की जरूरत है और उनके निर्णयों में मदद करें। आज कोई निर्धारित यात्रा रद्द हो सकती है।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन अपने पुराने विवादों को सुलझाने में निकालेंगे। कुछ दिनों से नौकरी में चल रही समस्याओं को निपटाने में सफलता मिलेगी। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- कोई परेशानी लगे तो कौए को भोजन दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कोई नया मित्र बनेगा। किसी पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कुछ लोग आपके बात करने के तरीके से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी।
उपाय- बच्चों में मिठाई बाटें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!