Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2026 01:11 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। आपके मन में कुछ नया और रचनात्मक करने का विचार आएगा, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप सकारात्मक सोच को सही दिशा देंगे, तो यह आपको आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्रदान कर सकती है।
उपाय- तांबे के बर्तन में पानी पीएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी अपने या करीबी व्यक्ति से धन की प्राप्ति होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ी मजबूती आएगी और मन में संतोष बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
उपाय- “ॐ सोमाय नमः” जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे, जिसके सकारात्मक परिणाम आपको मिलेंगे। साथ ही दूसरों की मदद करने के अवसर भी मिलेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतोष और खुशी महसूस होगी।
उपाय- चांदी की डिब्बी मे शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बेहद कारगर साबित होगा। उनके साथ मिलकर आप अपने जरूरी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे और रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा, ताकि आप लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए रिश्तों और प्रगति दोनों के लिहाज़ से सकारात्मक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आपसी समझ और प्रेम और गहरा होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय आपको भावनात्मक रूप से और करीब लाएगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप कुछ समय मनोरंजन और अपने मनपसंद कार्यों में व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक सुकून और खुशी महसूस होगी। यह हल्कापन आपको आगे के कार्यों के लिए ऊर्जा देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में अब गति आने लगेगी, जिससे आपको राहत और संतोष मिलेगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी प्रतिष्ठित या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। यह मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है और आपको मान-सम्मान भी दिला सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल दोनों बढ़ेंगे, जो आगे की सफलता के लिए सहायक रहेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको लोगों के साथ बातचीत के दौरान थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी भी परिचित व्यक्ति से संपर्क बढ़ाने से पहले उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का सही आकलन कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। हर किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिए उचित नहीं रहेगा।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मन में हल्की मायूसी या उदासी की भावना बनी रह सकती है, जिससे ऊर्जा और उत्साह में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। आज सकारात्मक सोच बनाए रखना और खुद को व्यस्त रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने मनपसंद कार्यों या किसी रचनात्मक गतिविधि में समय बिताने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in