Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2026 11:09 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक मामलों में खर्च आय से अधिक रहने की संभावना है। इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक मामलों में खर्च आय से अधिक रहने की संभावना है। इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और आज किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि धन की वापसी में कठिनाई आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के समय मौसम या थकान के कारण कुछ शारीरिक असुविधा महसूस करेंगे।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। किसी परिचित या करीबी व्यक्ति की समस्या का समाधान करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपकी समझदारी, व्यवहार कुशलता और सही सलाह के कारण सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- रात में चांद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सामाजिक, पारिवारिक या मांगलिक कार्यक्रमों में व्यस्तता अधिक रह सकती है। नए लोगों से मेल-मिलाप होगा और आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में भी दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। हालांकि आय के साथ-साथ अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से सहयोग, लाभ या कोई सुखद अवसर प्राप्त होंगे। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और सम्मान या उपहार मिलने की भी संभावना रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रह सकता, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा। परिस्थितियों को लेकर अधिक चिंता करने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं और हर निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज रिश्तों को प्राथमिकता दें। परिवार और करीबी लोगों के साथ मधुर व्यवहार रखें, क्योंकि छोटी सी गलतफहमी भी अनावश्यक तनाव और अशांति का कारण बन सकती है। संवाद और समझदारी से रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। उधार या पुराने लेन-देन को लेकर चिंता बढ़ेगी तथा धन की कमी का अनुभव होगा। फिलहाल किसी नए कार्य, निवेश या बड़े आर्थिक निर्णय को कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कुछ अतिरिक्त खर्च होने की संभावना है। समय पर उपचार और नियमित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
उपाय- सौंफ और छुआरे दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in