आज का राशिफल 17 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 10:29 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापारिक मामलों में संयम रखना उचित रहेगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापारिक मामलों में संयम रखना उचित रहेगा। भावनात्मक मामलों में जल्दबाज़ी या विवाद से बचें, अन्यथा मन दुखी होगा। यदि यात्रा की योजना बन रही हो, तो संभव हो सके तो उसे स्थगित करना ही बेहतर रहेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। दिन के शुरुआती भाग में स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां, जैसे थकान, कमजोरी या आलस्य महसूस करेंगे। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है, इसलिए स्वयं को अनावश्यक तनाव से दूर रखें।
उपाय- शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा, लेकिन किसी बड़े लाभ की अपेक्षा करने के बजाय वर्तमान कार्यों पर ध्यान देना अधिक लाभदायक रहेगा। अचानक किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय और रास्ते में पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद होने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें और धैर्यपूर्वक संवाद बनाए रखें, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों, पूजा-पाठ, ध्यान या धार्मिक कार्यों से जुड़ने पर मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। शाम के समय लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और दिन का समापन संतोषजनक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सोच, निर्णय क्षमता और व्यवहार की सराहना होगी। लोग आपके विचारों को महत्व देंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां लेकर आ सकता है। इसलिए हर निर्णय सोच-समझ कर लें और किसी भी स्थिति में धैर्य तथा संयम बनाए रखने का प्रयास करें। आज आपकी वाणी और व्यवहार का दूसरों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। अनजाने में कहे गए कठोर शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं, इसलिए बातचीत में विनम्रता और संतुलन बनाए रखें।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन में निराशा या क्रोध की भावना उत्पन्न होगी। ऐसे समय में भावावेश में कोई निर्णय लेने से बचें। यदि संभव हो, तो महत्वपूर्ण कार्यों और बड़े फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार या कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। उनके विचारों को समझने का प्रयास करें और किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्वक समाधान निकालने की कोशिश करें।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से थोड़ा कठिन रहेगा। धन प्राप्ति के लिए अपेक्षा से अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं और कार्यों में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी भी आर्थिक निर्णय या लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!