आज का राशिफल 20 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 05:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सार्वजनिक जीवन अथवा सामाजिक क्षेत्र में अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखें। किसी गलतफहमी, अफवाह या विरोधी व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित...

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सार्वजनिक जीवन अथवा सामाजिक क्षेत्र में अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखें। किसी गलतफहमी, अफवाह या विरोधी व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका बनेगी। बिना पूरी जानकारी के किसी विवाद में पड़ने से बचें और अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें। शांत और संयमित व्यवहार ही आपकी छवि को सुरक्षित रखने में सहायक होगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक वातावरण में सामंजस्य और आपसी समझ बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी परिजन या परिचित से बातचीत के माध्यम से संबंधों में मधुरता आएगी और पुरानी गलतफहमियां दूर होगी। धैर्य, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से परिवार में शांति एवं सौहार्द बना रहेगा।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज मानसिक रूप से दिन उत्साह, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। छोटी छोटी बातों को समझदारी और धैर्य के साथ संभालने से मन में संतुलन और आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यों में एकाग्रता बढ़ेगी और आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज सावधानी आवश्यक रहेगी। शरीर में दर्द, थकान, मांसपेशियों की अकड़न अथवा पुराने रोगों से संबंधित परेशानी कुछ बढ़ सकती है। अत्यधिक परिश्रम से बचें, पर्याप्त विश्राम करें और खान पान में संयम रखें। यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उचित उपचार लेना लाभकारी रहेगा।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से शुभ एवं अनुकूल रहने वाला है। दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार अथवा लंबे समय से लंबित कार्य के पूर्ण होने से होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूरा करने में सफलता मिलेगी तथा दिनचर्या भी संतुलित बनी रहेगी। हालांकि अचानक किसी यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कारण से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में परिवर्तन करना पड़ सकता है।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियाँ अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहने की संभावना है। आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं अथवा रुका हुआ धन मिलेगा। साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी, इसलिए आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा। उधार के लेन देन में सावधानी बरतें तथा बिना आवश्यकता किसी आर्थिक प्रतिबद्धता से बचें।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सामाजिक जीवन में नए लोगों से संपर्क बनने के अवसर मिलेंगे, लेकिन हर संबंध को तुरंत गहराई से स्वीकार करने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखने से लाभ मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे।
उपाय- रोज़ “ॐ कें केतवे नमः” 11 बार जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पारिवारिक वातावरण सामान्यतः सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा तथा आपसी सहयोग और समझ से घरेलू वातावरण मधुर बना रहेगा। किसी प्रियजन की भावनाओं का सम्मान करने और छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन ना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पूजा पाठ, दान पुण्य अथवा किसी धार्मिक आयोजन में सहभागिता से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, फिर भी खान पान में संयम रखें और अत्यधिक गर्म, मसालेदार या असंतुलित भोजन से बचें।
उपाय- बिना कारण किसी पर क्रोध न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!