Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Jul, 2026 05:11 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। निवेश, या वित्तीय योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लेने के लिए समय अनुकूल है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सही योजना के साथ उठाया गया कदम भविष्य में आर्थिक स्थिरता और लाभ का आधार बन सकता है।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन शुभ, उत्साहवर्धक और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। लंबे समय से जिस कार्य या समझौते पर प्रयास चल रहे थे, उसमें सकारात्मक प्रगति होने की संभावना है। यदि किसी महत्वपूर्ण सौदे, अनुबंध या व्यावसायिक निर्णय को अंतिम रूप देने की योजना है, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपके प्रयासों की सराहना होगी। किसी विशेष उपलब्धि, उत्कृष्ट कार्य या प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपकी कार्यशैली, व्यवहार और निर्णय क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे नए अवसरों के साथ प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग भी मिलेगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज परिवार, मित्रों या प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने अथवा किसी विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बनेगी। यह समय मानसिक ताजगी, आनंद और संबंधों में मधुरता बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भागीदारी आपको नई ऊर्जा और आत्म संतोष का अनुभव कराएगी।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन, मूल्यवान वस्तुओं अथवा आवश्यक सुविधाओं से संबंधित योजनाएँ आगे बढ़ेगी। साथ ही किसी मांगलिक, धार्मिक या सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे नए लोगों से परिचय बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन पहले की अपेक्षा अधिक अनुकूल और संतोषजनक रहेगा। लंबे समय से जिन कार्यों को लेकर प्रयास कर रहे थे, उन में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी योजनाबद्ध कार्यशैली, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको अपने लक्ष्यों के करीब ले जाएगी।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपकी वाणी और संवाद शैली विशेष रूप से प्रभावशाली रहेगी। किसी महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात स्पष्ट और तर्कपूर्ण ढंग से रखने में सफलता मिलेगी, जिससे लोग आपके विचारों और सुझावों को महत्व देंगे।
उपाय- काले तिल दूध में मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करीबी लोगों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ खुल कर संवाद करने से आपसी विश्वास और समझ मजबूत होगी, जिससे दांपत्य जीवन अधिक सुखद और संतुलित रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन राहत देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही थी, तो उसमें सुधार होने की सम्भावना है। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच आपको पहले से अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in