Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Aug, 2026 01:26 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज स्वयं को सकारात्मक और रचनात्मक
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज स्वयं को सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा। आध्यात्मिक चिंतन, अध्ययन, नई योजनाओं पर कार्य, परिवार के साथ समय बिताना या अपने व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रयास आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपकी संतुलित सोच, आर्थिक स्थितियों और जिम्मेदारियों को व्यवस्थित ढंग से निभाने में मदद करेगी। यदि आप ऑनलाइन खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी आवश्यकताओं और बजट का विशेष ध्यान रखें। आकर्षक ऑफर या अनावश्यक वस्तुओं पर अधिक खर्च करने से बचें।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा। अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आपको सलाह दी जाती है कि कार्यों की गुणवत्ता, समय प्रबंधन और ग्राहकों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने या जोखिम भरे निवेश से बचें। निरंतर प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने पर धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी और किए गए परिश्रम का उचित लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- परनिंदा से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखद और संतुलित रहने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग और स्नेह आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। आपसी संवाद, प्रेम और समझदारी से घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने, छोटी-छोटी खुशियां साझा करने और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ, लाभदायक और उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कई महत्वपूर्ण प्रयास अपेक्षा से अधिक सहजता से पूरे हो सकते हैं।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। अत्यधिक कार्यभार, अनियमित दिनचर्या या लापरवाही के कारण शारीरिक थकान या छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। समय पर भोजन करें, पर्याप्त विश्राम लें और नियमित व्यायाम या योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे या किसी अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपका कोई धन लंबे समय से किसी के पास अटका हुआ था, तो उस के वापस मिलने की सम्भावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और मानसिक संतोष भी प्राप्त होगा।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण और शुभ कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। नई योजनाओं की शुरुआत, रुके हुए कार्यों की पूर्ति अथवा किसी विशेष उपलब्धि के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कार्यकुशलता की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in