आज का राशिफल 14 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 10:18 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और नई संभावनाओं को लेकर आया है। दिनचर्या में अचानक कुछ बदलाव महसूस करेंगे, लेकिन इन परिवर्तनों को सहजता से स्वीकार करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। बदलती परिस्थितियों के साथ स्वयं को ढालने की क्षमता ही आपको नए अवसरों तक पहुंचाएगी और भाग्य का साथ भी इसी के माध्यम से प्राप्त होगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन के लेन-देन, उधार, निवेश या किसी भी प्रकार के वित्तीय निर्णय में जल्दबाजी न करें। बिना पूरी जानकारी के लिया गया निर्णय न केवल आर्थिक हानि का कारण बन सकता है, बल्कि आपसी संबंधों में भी तनाव उत्पन्न कर सकता है। पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखना आज अत्यंत आवश्यक रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। गुरु, मार्गदर्शक अथवा किसी अनुभवी और प्रिय मित्र के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। उनके विचार, अनुभव और मार्गदर्शन आपके लिए प्रेरणादायक सिद्ध होंगे तथा भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में नई दिशा प्रदान करेंगे। आध्यात्मिक या ज्ञानवर्धक चर्चाएं भी आपके आत्मविश्वास और सोच को सकारात्मक बनाए रखेंगी।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज मानसिक रूप से कभी-कभी नकारात्मक विचार या अनावश्यक चिंता आपको अपने लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकती हैं। कुछ समय के लिए अकेलापन या भावनात्मक असहजता भी महसूस होगी। ऐसे समय में स्वयं को सकारात्मक गतिविधियों, परिवार, मित्रों और प्रेरणादायक लोगों के साथ जोड़कर रखें।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। वर्तमान समय में व्यवसाय को नई परिस्थितियों के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी व्यापारिक नीतियों, कार्यप्रणाली या रणनीति में समयानुकूल बदलाव करेंगे, तो बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी। ग्राहकों की आवश्यकताओं, बाजार की मांग और प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णय आपके व्यवसाय को नई गति और स्थिरता प्रदान करेगी। परिवर्तन को सकारात्मक दृष्टि से स्वीकार करना भविष्य की सफलता का आधार बनेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर, वाहन, सुविधाओं अथवा जीवनशैली से जुड़ी कोई इच्छा पूरी होगी। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजन, घूमने-फिरने या किसी आनंददायक कार्यक्रम में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। इससे मानसिक तनाव कम होगा और पूरे दिन उत्साह तथा प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता और विवेक की आवश्यकता रहेगी। निवेश, बड़े खर्च, साझेदारी अथवा किसी भी प्रकार के वित्तीय निर्णय पूरी जानकारी और सोच-समझ कर ही लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में अनावश्यक आर्थिक दबाव का कारण बन सकता है। योजनाबद्ध वित्तीय प्रबंधन और संतुलित खर्च आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाए रखने में सहायक रहेंगे।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सरकारी, प्रशासनिक या कानूनी कार्यों से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति मिलेगी। यदि कोई फाइल, अनुमति, दस्तावेज़ या सरकारी प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी, तो उसके पूरे होने की संभावना बन रही है। आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने से कार्य बिना अधिक बाधा के आगे बढ़ सकते हैं।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार से वरिष्ठ अधिकारी तथा बॉस संतुष्ट रहेंगे। आपके कार्यों की सराहना होने के साथ-साथ भविष्य में नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति अथवा बेहतर अवसर मिलने की संभावनाएं भी मजबूत हो सकती हैं इसलिए अपने कार्य की गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखें।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!