Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Aug, 2026 05:10 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों को स्थान न दें। किसी अधूरी जानकारी के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय जीवनसाथी से सीधे और स्पष्ट संवाद करें।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों को स्थान न दें। किसी अधूरी जानकारी के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय जीवनसाथी से सीधे और स्पष्ट संवाद करें। आपसी विश्वास, धैर्य और पारदर्शिता से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए अनुभवी या विशेषज्ञ लोगों की उचित सलाह पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और लाभदायक रहने वाला है। सोशल मीडिया या डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यापार से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में उपयोगी सिद्ध होगी। इस जानकारी को केवल तुरंत लागू करने के बजाय उसके लाभ और व्यावहारिकता को समझकर आगे बढ़ें।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। बाजार की स्थिति और प्रतिद्वंदियों की रणनीति पर नजर रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा। साथ ही व्यापारिक साझेदार द्वारा पहले किए गए किसी वादे से पीछे हटने की स्थिति बन सकती है, जिससे आपको कुछ समय के लिए परेशानी या अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। ऐसी स्थिति में जरुरी है कि भावनाओं में आकर प्रतिक्रिया देने के बजाय वैकल्पिक योजना तैयार रखें।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन राहत देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई भुगतान राशि वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन संबंधी चिंता कुछ कम होगी। हालांकि किसी भी नए वित्तीय निर्णय में जल्दबाजी न करें। ससुराल पक्ष के किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आर्थिक मामलों में आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यभार अधिक रहेगा। विशेषकर निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कार्यालय के अतिरिक्त कार्यों के कारण घर पर कुछ समय काम करना पड़ सकता है। व्यस्तता के बावजूद कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज किसी पुराने या रुके हुए प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। परिस्थितियाँ पहले की अपेक्षा अनुकूल रहेंगी और आपके पुराने अनुभव इस कार्य को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। परिवार के सहयोग से घर में चल रही अव्यवस्था को दूर करने में भी सफलता मिलेगी। घर की व्यवस्था सुधारने के कार्यों में सभी सदस्यों का सहयोग मिलने से जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में मेहमानों का आना जाना बना रहेगा, जिससे घर में चहल पहल और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक या शुभ कार्य से संबंधित खरीदारी की योजना बन सकती है। साथ मिलकर की गई तैयारी और खरीदारी से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी तथा परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पिता के साथ किसी भी विषय को लेकर विवाद में पड़ने से बचें। विचारों में मतभेद होने पर अपनी बात शांतिपूर्वक रखें और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। कठोर शब्दों या आवेशपूर्ण व्यवहार से संबंधों में अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। सम्मान और धैर्य के साथ बातचीत करना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- काली चीटियों को आटा दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन सोच समझकर निर्णय लेने और भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने के लिए अनुकूल रहेगा। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं, संभावित परिणामों और लाभ हानि का अच्छी तरह आकलन करें। आपकी दूरदर्शिता और विवेकपूर्ण सोच से लिए गए निर्णय निकट भविष्य में बहुत अच्छे परिणाम देने की क्षमता रखते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ