April 2023 astrological prediction: अप्रैल में होगा ग्रहों का महा राशि परिवर्तन !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Apr, 2023 07:40 AM

april astrological prediction

अप्रैल का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने ग्रहों का महा परिवर्तन होगा। इस महीने इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Planetary Conjunctions: अप्रैल का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने ग्रहों का महा परिवर्तन होगा। इस महीने इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इसी महीने देव गुरु बृहस्पति 1 साल के बाद अपना राशि परिवर्तन करेंगे और वह अपनी मीन राशि से निकल कर मंगल की मेष राशि में चले जाएंगे। इसी अप्रैल महीने में ज्योतिष में बहुत ही अशुभ माना जाने वाला गुरु चांडाल दोष भी बनेगा। मेष राशि में देव गुरु बृहस्पति और राहु इकट्ठे होंगे। इसी महीने सूर्य ग्रहण दोष भी बनेगा क्योंकि राहु और सूर्य इकट्ठे होंगे। अप्रैल महीने में त्रिग्रही योग भी बनेगा क्योंकि सूर्य, बृहस्पति और राहु एक साथ आ जाएंगे। इसी महीने शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए अपनी ही वृषभ राशि में आएंगे और बहुत मजबूत स्थिति में होंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

April 2023 astrological prediction: अप्रैल का महीना ग्रहों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है और जब ग्रहों की दृष्टि से अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण है तो निश्चित रूप से ज्योतिष की दृष्टि से इसके बड़े दूरगामी परिणाम होने वाले हैं। कई राशियों की जिंदगी में उथल-पुथल मचने वाली है और कई राशियों को छप्पर फाड़ कर मिलने वाला है। कई राशियों के अटके हुए काम बनने लगेंगे तो कई राशियों के हाथों में मायूसी भी लगेगी। यानी कुछ राशियों के लिए ग्रहों के योग सफलता के योग बनाएंगे तो कुछ राशियों का इम्तिहान भी लेंगे। यानी कुछ राशियों के लिए संघर्ष और इम्तिहान की स्थिति भी आएगी। यानी कुछ राशियों के सब्र यानी पेशेंश और विल पावर की परीक्षा भी हो

April horoscope 2023अप्रैल महीने में ग्रहों के परिवर्तन की शुरुआत 6 अप्रैल से होगी। जब भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह मंगल की मेष राशि से निकलकर अपनी ही वृषभ राशि में आ जाएंगे और काफी पावरफुल हो जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का, सौंदर्य का, ऐश्वर्या का, भौतिक शौहरत का, कला और प्रतिभा का, रोमांस का, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह माना जाता है। जीवन के भौतिक सुखों यानी मैटेरियलिस्टिक लाइफ का कारक भी माना गया है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहा गया है। यानी सौंदर्य की देवी।

वृषभ राशि व तुला राशि शुक्र की अपनी राशियां हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में शुक्र नीच के माने जाते हैं।  जिस किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, उसे जीवन में प्रेम और धन दोनों चीजें प्रदान करते हैं।जीवन में सुख-सुविधाओं की बरसात करते हैं। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस प्रदान करते हैं। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं। अप्रैल महीने में जब शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा तो सभी 12 राशियों को वह किसी न किसी रूप से प्रभावित करेंगे।

6 अप्रैल को शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन के बाद 14 अप्रैल को सूर्य भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे। अप्रैल को वह देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर मंगल की मेष राशि में आ जाएंगे । मेष राशि सूर्य की उच्च राशि मानी जाती है और मेष राशि में वह एक महीना रहेंगे। यहां पर राहु के साथ उनकी युति बनेगी क्योंकि राहु मेष राशि में ही विराजमान हैं। इससे ज्योतिष में अशुभ माना जाने वाला सूर्य ग्रहण दोष बन जाएगा क्योंकि राहु, सूर्य को ग्रहण लगा देते हैं।

सूर्य के राशि परिवर्तन के 6 दिन के बाद 20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। जो ज्योतिष की दृष्टि से कुछ राशियों के लिया शुभ  रहने वाला है तो कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल या खलबली भी मचाने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है और इस ग्रहण का सभी राशियों पर भी असर पड़ता है।

साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीचों बीच आ जाएगा, जिससे चन्द्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ेगी और कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश कम दिखाई देगा। इसी को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन लगता है। इस बार सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है। बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण का समय सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन सभी राशियों को प्रभावित जरूर करेगा। इस दौरान सूर्या अपनी उच्च मेष राशि में गोचर कर रहे होंगे और अश्विनी नक्षत्र में होंगे। अश्विनी नक्षत्र केतु का नक्षत्र है जिससे गंड मूल नक्षत्र की श्रेणी में माना जाता है। इसलिए भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका तीव्र प्रभाव कई राशियों पर रहेगा। किसी के जीवन में शुभ संकेत नजर आएंगे तो किसी की मुश्किलें बढ़ेंगी।

सूर्य ग्रहण लगने के 2 दिन के बाद 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति इस साल का पहला राशि परिवर्तन करेंगे और इसे आप देव गुरु बृहस्पति का महा राशि परिवर्तन भी कह सकते हैं क्योंकि वह एक राशि में 1 साल रहने के बाद ही अपनी राशि बदलते हैं।

गुरु ग्रह 22 अप्रैल शनिवार को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर अपनी मीन राशि से निकलकर मंगल की अपने मित्र मेष राशि में गोचर करेंगे। 12 साल बाद गुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वह 1 मई 2024 तक रहेंगे। फिर वे 01 मई 2024 को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। गुरु अभी अस्त हैं और वे 30 अप्रैल को उदय होंगे।

देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ ही मेष राशि में सूर्य, राहु और देव गुरु बृहस्पति एक साथ आ जाएंगे।  सूर्य को शत्रु माना जाता है और राहु को देव गुरु बृहस्पति का भी शत्रु माना जाता है। राहु जब सूर्य के साथ कंबीनेशन बनाते हैं तो सूर्य ग्रहण दोष बना देते हैं। राहु जप देव गुरु बृहस्पति के साथ कंबीनेशन बनाते हैं तो ज्योतिष में सबसे अशुभ माना जाने वाला गुरु चांडाल दोष बना देते हैं। अप्रैल महीने में यही गुरु चांडाल दोष भी बनने वाला है और सूर्य ग्रहण दोष भी बनने वाला है।

सभी 12 राशियों पर अप्रैल महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन का क्या असर पड़ेगा-
सबसे पहले मेष राशि की बात करते हैं, जहां पर गुरु चांडाल दोष भी बनेगा और जहां पर सूर्य ग्रहण दोष भी बनेगा। मेष राशि वालों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ने वाला है इसलिए आपको अपने कार्यों पर लक्ष्य केंद्रित करने की जरूरत है लेकिन काम को निपटाने के लिए जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि ऐसा करके आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। अन्य ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप धन संचय करने का प्रबंधन कर सकेंगे।

दूसरी राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि के लिए समय मिलाजुला रहेगा। पहले से संचित किया धन इस समय आपके काम आ सकता है। आने वाले समय में आपको जल्द ही नए कार्य उपलब्ध होंगे। गुरु की कृपा से आपकी राशि के लोगों को नए रोजगार मिल सकते हैं। नई नौकरी का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

तीसरी राशि मिथुन राशि है। अप्रैल महीने में ग्रहों का गोचर आपके लिए अच्छा फल देने वाला होगा। आपके आय के साधन बढ़ सकते हैं। आमदनी बढ़ने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

चौथी राशि कर्क राशि है और ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार कर्क राशि के बिजनेस और नौकरी करने वालों को उन्नति का अवसर मिलेगा। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकती है। काम का बोझ बढ़ सकता है।

अगली राशि सिंह राशि की बात करें तो अप्रैल महीने में ग्रहों का राशि परिवर्तन आपकी राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराना अटके हुए धन वापस मिलने से खुशी होगी।

इसके बाद आती है कन्या राशि। अप्रैल महीने में ग्रहों के गोचर के कारण कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

अप्रैल महीने में ग्रहों के गोचर के कारण तुला राशि वाले भी खुशनसीब रहने वाले हैं। तुला राशि के जातकों की करियर में तरक्की होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में आपके सभी कार्य पूरे होते से प्रतीत होंगे। निवेश के लिए समय अच्छा होगा।

इससे अगली राशि की बात करें तो अगले राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है लिहाजा
वृश्चिक राशि के जातकों को अभी करियर में समस्याएं आ सकती हैं। कार्य स्थल पर संयम से काम लें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति न पैदा होने दें। कोई भी बात कहने से पहले उसके प्रभावों के बारे में सोच लें।

इसके बाद बात करते हैं धनु राशि की जो देव गुरु बृहस्पति की राशि है। अप्रैल महीने में ग्रहों का राशि परिवर्तन
धनु राशि वालों को सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। करियर में उन्नति के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय में आप अपने खानपान पर ध्यान दें।

मकर: आपकी राशि के लोगों का समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस का सहयोग मिलेगा। आपके काम की तारीफ हो सकती है।

कुंभ: इस समय में आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने पर ध्यान देंगे। आपका जीवनसाथी भी इस काम में मदद कर सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा।

मीन: आपकी राशि के लोगों पर भाग्य मेहरबान रहेगा। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा, शत्रु भी परास्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपका लोन चुकता हो सकता है। इससे मानसिक शांति मिलेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!