Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Sep, 2026 10:07 AM

यह सप्ताह प्लैनटरी साइकिल के लिहाज से निफ्टी के लिए बहुत अहम रहने वाला है। ट्रेड के कारक ग्रह बुध 7 सितम्बर दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अपनी उच्च राशि कन्या में आ जाएंगे। इस राशि में बुध के गोचर के दौरान सामान्य तौर पर निफ्टी का परफार्मैंस अच्छा रहता है।
Stock Market Astrology : यह सप्ताह प्लैनटरी साइकिल के लिहाज से निफ्टी के लिए बहुत अहम रहने वाला है। ट्रेड के कारक ग्रह बुध 7 सितम्बर दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अपनी उच्च राशि कन्या में आ जाएंगे। इस राशि में बुध के गोचर के दौरान सामान्य तौर पर निफ्टी का परफार्मैंस अच्छा रहता है। इसी सप्ताह यूरेनस 10 सितम्बर रात को वक्री होंगे। इसका भी बाजार के ऊपर प्रभाव देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर निफ्टी में निचले स्तरों से रिकवरी संभव है।
7 सितम्बर को बाजार खुलने पर चंद्रमा गुरु के पुनरवसु नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे और मिथुन राशि में रहेंगे। लिहाजा बाजार की शुरूआत स्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर चंद्रमा इस नक्षत्र के चौथे चरण में आएंगे और कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। लिहाजा दोपहर का सैशन शेयर बाजार के लिए बहुत अहम हो सकता है। यहां पर उतार-चढ़ाव के बाद तेजी की स्थिति बन सकती है। लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन पर जरूर ध्यान रखें। इस दिन बैंकिंग सैक्टर के अलावा एफ.एम.सी.जी. और कैपिटल मार्कीट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
8 सितम्बर को जब सुबह बाजार खुलेगा, तो चंद्रमा पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क का चंद्रमा बाजार में अस्थिरता देता है, लिहाजा ओपनिंग में बाजार अस्थिर हो सकता है। सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर चंद्रमा इस नक्षत्र के चौथे चरण में आ जाएंगे। लिहाजा यह समय बाजार के लिहाज से बहुत अहम हो जाएगा। इस दौरान अपनी पोजीशन का ध्यान रखना जरूरी है। इस दिन मैटल सैक्टर के अलावा इन्फ्रा से संबंधित कंपनियों, मशीन टूल से संबंधित कंपनियों और रियल एस्टेट से संबंधित के कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
9 सितम्बर को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चंद्रमा अशलेषा नक्षत्र के तीसरे चरण में कर्क राशि में गोचर कर रहे होंगे। और 9 बजकर 33 मिनट पर इस नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। लिहाजा इस दिन बाजार खुलने पर पहले आधा घंटा इंतजार करने के बाद ही कोई रणनीति बनानी चाहिए क्योंकि 9 बजकर 33 मिनट के बाद ही बाजार में कुछ स्थिरता आने के योग हैं। इस दिन हमें आई.टी. सैक्टर से संबंधित कंपनियों के शेयरों के अलावा बैंकिंग और फार्मा कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल सकती है।
10 सितम्बर को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चंद्रमा सिंह राशि में मघा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर कर रहे होंगे। केतु के नक्षत्र में गोचर के कारण बाजार में शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 2 बजकर 03 मिनट पर चंद्रमा शुक्र के पूर्व फागुनी नक्षत्र में आ जाएंगे। इसके बाद बाजार की स्थिति में सुधार हो सकता है और निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल सकती है। इस दिन आई.टी. सैक्टर के अलावा एफ.एम.सी.जी., ज्वैलरी, होटल कंपनियों और रियल एस्टेट से जुड़े कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
11 सितम्बर को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चंद्रमा पूर्व फागुनी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर कर रहे होंगे। लिहाजा बाजार की शुरूआत स्थिरता के साथ हो सकती है और ओपनिंग पर ही बाजार पॉजीटिव हो सकता है। दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा सूर्य के उत्तर फागुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और कारोबारी सैशन का दूसरा हाफ प्रॉफिट बुकिंग वाला हो सकता है। लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का जरूर ध्यान रखें। इस दिन हमें सरकारी सैक्टर की कंपनियों के अलावा पॉवर सैक्टर और ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ