Ashadha Gupt Navratri 2025: जानें, तंत्र-साधना और शक्ति उपासना का विशेष पर्व कब से शुरू होगा

Edited By Updated: 16 Jun, 2025 06:02 AM

ashadha gupt navratri

Ashadha Gupt Navratri 2025: सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि को बहुत खास और शुभ माना जाता है। साल में कुल चार नवरात्रि आती है। शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। आषाढ़ माह में मनाया जाने वाला गुप्त नवरात्रि एक विशेष साधना काल होता...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Gupt Navratri 2025: सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि को बहुत खास और शुभ माना जाता है। साल में कुल चार नवरात्रि आती है। शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। आषाढ़ माह में मनाया जाने वाला गुप्त नवरात्रि एक विशेष साधना काल होता है, जिसे तंत्र-मंत्र और गुप्त उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह नवरात्रि गुप्त साधना और दस महाविद्याओं की पूजा के लिए बहुत खास होता है। माना जाता है कि इस दिन दस महाविद्याओं की पूरे विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इच्छाओं की पूर्ति होती है। तो आइए जानते हैं आषाढ़ माह में पड़ने वाले गुप्त नवरात्रि के शुभ मुहूर्त और घटस्थापना मुहूर्त के बारे में-

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri

Ashadha Gupt Navratri Shubh muhurat आषाढ़ माह नवरात्रि शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 जून 2025 को शाम 4 बजकर 01 मिनट से शुरू हो रही है, जो 26 जून को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक चलेगी। इस आधार पर गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून से होगी और इसका समापन 4 जुलाई 2025 को होगा।

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri

Ghatasthapana Shubh muhurat घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि के घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 26 जून को सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी स्थापना की जा सकती है, जो सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।

10 महाविद्याओं के नाम
मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भगवती भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, बगलामुखी, माता मातंगी, मां कमला देवी। गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। 

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!