Edited By Sarita Thapa,Updated: 30 Jul, 2026 12:18 PM

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रथम सचिव के रूप में राम मंदिर निर्माण परियोजना के पूर्व प्रबंधक जगदीश आफले का नाम प्रस्तावित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा आगामी 2 सितम्बर को ट्रस्ट की बैठक में की जा सकती...
अयोध्या (एजैंसी): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रथम सचिव के रूप में राम मंदिर निर्माण परियोजना के पूर्व प्रबंधक जगदीश आफले का नाम प्रस्तावित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा आगामी 2 सितम्बर को ट्रस्ट की बैठक में की जा सकती है। ट्रस्ट ने 22 जुलाई की बैठक में सचिव और प्रवक्ता के नए पद सृजित करने का निर्णय लिया था। इसकी पुष्टि ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने की है।
पुणे निवासी जगदीश आफले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) से जुड़े रहे हैं। उन्होंने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) मुंबई से एम.टेक की पढ़ाई की है। भारत के अलावा यूरोप के कुछ देशों और अमरीका की एक कंपनी में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्ति पर वह भारत लौट आए। वह मंदिर निर्माण परियोजना के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ