Badrinath donation row: बद्रीनाथ के चढ़ावे में हेराफेरी की जांच के लिए समिति गठित

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 01:03 PM

badrinath donation row

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान के प्रबंधन में हेराफेरी के आरोपों की जांच के लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 4 सदस्यीय समिति गठित की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति ने सोशल मीडिया पर वायरल...

देहरादून (एजैंसी): बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान के प्रबंधन में हेराफेरी के आरोपों की जांच के लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 4 सदस्यीय समिति गठित की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति ने सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों का संज्ञान लिया है।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने रविवार को बताया कि समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए समिति का गठन किया है और उसे सभी उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि गठित जांच समिति सीसीटीवी फुटेज, संबंधित व्यक्तियों के बयान  तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच करेगी। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में सामने आए इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!