Badrinath news: बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच कोषाध्यक्ष को हटाया

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 11:18 AM

badrinath news

उत्तराखंड के विख्यात बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के बीच श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बी.के.टी.सी.) ने चढ़ावे के रखरखाव से जुड़े रजिस्टर में ‘ओवरराइटिंग’ पाए जाने पर कोषाध्यक्ष को पद से हटा दिया।

देहरादून (एजैंसी): उत्तराखंड के विख्यात बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के बीच श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बी.के.टी.सी.) ने चढ़ावे के रखरखाव से जुड़े रजिस्टर में ‘ओवरराइटिंग’ पाए जाने पर कोषाध्यक्ष को पद से हटा दिया।  

 बी.के.टी.सी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मंदिर के लॉकर में रखी हुई चांदी की मात्रा रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टि  की तुलना में थोड़ी अधिक होने और रजिस्टर में ‘ओवरराइटिंग’ पाए जाने के बाद कोषाध्यक्ष संदेश मेहता को वहां से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!