राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : रिश्तेदारों के खातों में भेजी गई रकम, 30 बैंक खाते फ्रीज

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 08:53 AM

ram mandir donation theft case

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि कथित तौर पर चोरी की रकम सीधे अपने खातों में रखने की बजाय रिश्तेदारों और करीबी लोगों के बैंक खातों...

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि कथित तौर पर चोरी की रकम सीधे अपने खातों में रखने की बजाय रिश्तेदारों और करीबी लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। जांच के दौरान ऐसे करीब 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। 

पुलिस अब चोरी की नकदी और जेवरों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय ने पूछताछ में बताया कि रिश्तेदारों के खातों में भेजी गई रकम बाद में अलग-अलग लेन-देन के जरिए वापस अपने खातों में मंगाई जाती थी, ताकि धन के स्रोत पर संदेह न हो। जांच एजैंसियां बैंक लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। 

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कथित तौर पर चढ़ावे की रकम का एक हिस्सा ब्याज पर दिया गया और कुछ धन शेयर मार्कीट में भी निवेश किया गया। जांच एजैंसियां इन दावों का सत्यापन कर रही हैं। रिमांड के दौरान पुलिस गुरुवार सुबह आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके घर भी लेकर गई, जहां तलाशी लेने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की गई।

पुलिस का दावा है कि चोरी की नकदी और कुछ जेवर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए हैं और जल्द ही उनकी बरामदगी की कार्रवाई की जा सकती है। जांच के सिलसिले में पुलिस आरोपियों को 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित एक बाग में भी लेकर गई, जहां पूछताछ में कथित तौर पर चोरी की रकम के बंटवारे की बात सामने आई थी। पुलिस ने मौके पर आरोपियों के बयानों का सत्यापन किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!