Ram Mandir news: राम मंदिर मामले में लीपापोती की कोशिश, चंदे का विवरण सार्वजनिक किया जाए : जयराम रमेश

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 11:55 AM

ram mandir news

कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लीपापोती के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि इस प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने के साथ

नई दिल्ली (एजैंसी): कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लीपापोती के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि इस प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने के साथ ही मंदिर के लिए प्राप्त चंदे का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अयोध्या के भगवान राम के मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी करोड़ों देशवासियों की आस्था के साथ बड़ा विश्वासघात है और इस्तीफों तथा सीमित कार्रवाई के जरिए पूरे मामले में लीपापोती कर असली जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!