इस कहानी से पढ़ें, कैसे टूटे वायलिन से निकला पैगानिनी का अद्भुत संगीत

Edited By Updated: 08 Nov, 2025 10:49 AM

best motivational story

पैगानिनी इटली के प्रतिभाशाली वायलिन वादक थे। उनके वायलिन के मधुर संगीत से दर्शक झूम उठते थे। एक बार उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण संगीत समारोह में आमंत्रित किया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Best Motivational Story: पैगानिनी इटली के प्रतिभाशाली वायलिन वादक थे। उनके वायलिन के मधुर संगीत से दर्शक झूम उठते थे। एक बार उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण संगीत समारोह में आमंत्रित किया गया। वह खुश थे कि अब उन्हें अपनी प्रतिभा को महत्वपूर्ण मंच पर दिखाने का सुंदर अवसर मिल रहा है। उन्होंने तैयारी करनी शुरू कर दी। आखिर वह दिन भी आ ही गया। लोगों ने उन्हें देखते ही उनका स्वागत जोरदार तालियों के साथ किया।

PunjabKesari Best Motivational Story

यह देखकर पैगानिनी की आंखों में खुशी के आंसू निकल आए। वह आंखें बंद कर वायलिन के तार बजाने लगे। उनके वायलिन से मधुर संगीत निकल रहा था। श्रोता आंखें बंद कर उनकी मधुर स्वर-लहरियों में खो गए। अचानक उन्हें महसूस हुआ कि वायलिन के स्वर में अंतर आ गया है। 

PunjabKesari Best Motivational Story

उन्होंने आंखें खोलकर देखा तो पाया कि वायलिन का एक तार टूट गया है। यह देखकर उन्होंने समूची भीड़ पर नजर डाली और टूटे तार के साथ ही वायलिन बजाने लगे। लेकिन कुछ समय बाद दूसरा तार भी टूट गया। अब पैगानिनी ने वायलिन बजाना बंद कर दिया। लेकिन श्रोता बोले, ‘‘एक तार और है पैगानिनी।’’

इसके बाद उन्होंने अपने वाद्ययंत्र से इतना मधुर संगीत निकाला कि श्रोता हैरान हो सुनते रह गए। संगीत खत्म होने के बाद पैगानिनी बोले, ‘‘सफलता का एकमात्र सूत्र है आत्मविश्वास के साथ सच्चे मन से अपना कार्य करना। आप देख ही चुके हैं कि वायलिन के दो तार टूटने पर भी संगीत का आनंद लिया जा सकता है। यह आत्मविश्वास और कार्य के प्रति सच्ची भावना के कारण ही संभव हुआ है।’’ श्रोता उनका समर्थन करते हुए तालियां बजाने लगे।

PunjabKesari Best Motivational Story

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!