Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Sep, 2025 07:05 AM

Chandra Grahan on September 7, 2025: 7 सितंबर 2025 को श्राद्ध पक्ष का आरंभ होगा। पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। जो भारत में भी देखा जा सकेगा। वैज्ञानिक कहते हैं चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्णिमा को ही होता है लेकिन हर पूर्णिमा को चंद्र...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Chandra Grahan on September 7, 2025: 7 सितंबर 2025 को श्राद्ध पक्ष का आरंभ होगा। पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। जो भारत में भी देखा जा सकेगा। वैज्ञानिक कहते हैं चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्णिमा को ही होता है लेकिन हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं होता क्योंकि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी की कक्षा (पृथ्वी-सूर्य की परिक्रमा) से लगभग 5 डिग्री झुकी हुई है। भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के संग और सूर्य सिंह राशि में केतु के साथ रहने वाले हैं। इस योग से ठोस कर्मिक एक्सिस बनेगा। 12 राशियों पर इसका असर अलग-अलग प्रभाव रहेगा। कुछ के अच्छे और कुछ के बुरे समय का आरंभ अथवा अंत होगा। सच्चे मन से कुछ साधारण उपाय करने से ग्रहों का संतुलन बनेगा। आईए जानें, क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव-
General tips for all zodiac signs on Lunar eclipse चंद्र ग्रहण पर सभी राशियों के लिए सामान्य सुझाव
ग्रहण काल में भोजन न करें।
स्नान के बाद दान करें।
मंत्र जप व ध्यान करना विशेष फलदायी होता है।
ग्रहण काल में हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मेष: स्वास्थ्य विकार होंगे। दुविधाजनक स्थितियां बनेंगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, हानि के योग हैं।
उपाय: तांबे के बर्तन में जल भरकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
वृष: मान भंग का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी वर्ग के रिश्तों में दरार आ सकती है। उदर पीड़ा के योग हैं।
उपाय: दुर्गा कवच का पाठ करें।
मिथुन: माता को कष्ट हो सकते हैं परंतु कार्य का सार्थक परिणाम मिलेगा। प्रतियोगी में सफलता मिलेगी।
उपाय: ग्रहण के समय विष्णु सहस्रनाम का जप करें। तुलसी पत्र चढ़ाएं।
कर्क: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संबंधों में उदासीनता रहेगी। घर-गृहस्थी का कार्य भार बढ़ेगा। रोमांस को खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय: ग्रहण काल में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
सिंह: निवेश में सावधानी बरतें धन हानि के योग हैं। परिवार में कुछ लोगों से आपका तनाव हो सकता है।
उपाय: गेहूं और गुड़ दान करें।
कन्या: मानसिक और शारीरिक पीड़ा के योग हैं। पड़ोसियों से कलह हो सकती है। स्त्री वर्ग पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।
उपाय: हरे रंग की वस्तुएं दान करें।

तुला: घरेलू खर्च बढ़ेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। बेवजह की आशंकाएं बनी रह सकती है। मनोविकार के योग हैं।
उपाय: लक्ष्मी जी की आराधना करें। गुलाब या इत्र चढ़ाएं।
वृश्चिक: प्रचुर लाभ व प्रचुर हानि के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी स्त्री वर्ग को सम्मान मिलेगा।
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। लाल फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
धनु: अनहोनी घटना घटित होने के योग हैं। व्यापार में आर्थिक क्षति के संकेत हैं। मानसिक विकार परेशान करेंगे।
उपाय: पीले कपड़े दान करें।
मकर: अकस्मात लाभ के योग हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य व संतान के करियर की चिंता रहेगी। विलासिता में वृद्धि होगी।
उपाय: काले तिल का दान करें।
कुंभ: दुर्घटनाओं के योग हैं परंतु व्यावसायिक लाभ भी होगा। काम व भोग में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन में वृद्धि होगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
मीन: जीवनसाथी को शारीरिक व मानसिक कष्ट रहेगा। प्रेम और रोमांस के क्षेत्र में सफल रहेंगे। कामसुख में वृद्धि होगी।
उपाय: केले या पीली मिठाई का दान करें।
