पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Sep, 2023 07:58 AM

bhagwan ke priye phool

विश्व में एकमात्र हिन्दू धर्म ऐसा है जिसका हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और उसी अनुरूप उनकी पूजा की जाती है। देवताओं का आशीर्वाद

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hindu Gods and their Favourite Flowers: विश्व में एकमात्र हिन्दू धर्म ऐसा है जिसका हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और उसी अनुरूप उनकी पूजा की जाती है। देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के दौरान उन सभी चीजों को शामिल किया जाता है, जो देवी-देवताओं को पसंद हों। ऐसे में पूजा के दौरान फूलों को भी शामिल करने का विधान है। फूल प्रकृति की सबसे सुंदर देन हैं, जिनका उपयोग देवी-देवताओं की पूजा के लिए करना उत्तम बताया गया है। देवी-देवताओं की पूजा के दौरान उनके प्रिय फूलों का उपयोग करना चाहिए, जिससे प्रसन्न होकर वे अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं।

PunjabKesari Hindu Gods and their Favourite Flowers

Lord Shri Ganesha's favourite flower भगवान श्री गणेश का प्रिय फूल
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में हमेशा भगवान गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश को मोदक के लड्डू के साथ गेंदे का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। गेंदे का फूल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। भगवान गणेश को गेंदे का फूल चढ़ाने से विशेष कृपा मिलती है।

Lord Suryanarayan's favourite flower भगवान सूर्यनारायण का प्रिय फूल
भगवान सूर्य को कुटज का पुष्प अति प्रिय है। इसके अतिरिक्त कनेर, कमल, चम्पा, पलाश, अशोक के पुष्पों से भी इनकी पूजा की जा सकती है।

Lord Vishnu's favourite flower भगवान विष्णु का प्रिय फूल
इन्हें कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कार्तिक मास में भगवान नारायण केतकी के फूलों से पूजा करने से विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं।

Lord Krishna's favourite flower भगवान श्री कृष्ण का प्रिय फूल
महाभारत काल में उल्लेख किया गया है कि कुमुद के पुष्प, पलाश, मालती और वैजंतीमाला भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने से वह खुश होते हैं। युधिष्ठिर से भी भगवान श्री कृष्ण ने इन्हीं पुष्पों को अर्पित करने के लिए कहा था।

PunjabKesari Hindu Gods and their Favourite Flowers

Maa Saraswati's favourite flower मां सरस्वती का प्रिय फूल
ज्ञान की देवी मां सरस्वती को सफेद और पीले रंग अति प्रिय हैं, इसलिए आप सफेद गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं। कनेर और पीले गेंदे का पुष्प भी मां सरस्वती को अर्पित कर सकते हैं।

PunjabKesari Hindu Gods and their Favourite Flowers

Lord Shiva's favourite flower भगवान शिव का प्रिय फूल
धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र, शमी के फूल अर्पित करना अति शुभ होता है क्योंकि भगवान शिव को ये फूल काफी प्रिय हैं। हर सोमवार को इन फूलों को भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए।

PunjabKesari Hindu Gods and their Favourite Flowers

Maa Durga's favourite flower मां दुर्गा का प्रिय फूल
मां दुर्गा की पूजा-आराधना करते समय गुलाब का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही देवी दुर्गा को बेला और गुड़हल के फूल भी काफी पसंद हैं। गुलाब के फूलों के साथ बेला और गुड़हल के फूल चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

PunjabKesari Hindu Gods and their Favourite Flowers

Mahakali's favourite flower महाकाली का प्रिय फूल
मां महाकाली को गुड़हल का फूल अति प्रिय है। मान्यता के अनुसार 108 लाल गुड़हल के फूल अगर माता को अर्पित किया जाता है तो समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Shani Dev's favourite flower शनि देव का प्रिय फूल
कहते हैं अगर शनि खुश है तो आपकी जीवनशैली भी खुशहाल ही रहेगी इसलिए भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए लाजवंती का पुष्प अर्पित करना चाहिए या उन्हें गहरे रंग का पुष्प अर्पित करें जिससे कि आपकी सारी बाधा और कष्ट दूर हो सके।

PunjabKesari Hindu Gods and their Favourite Flowers

Hanuman ji's favourite flower हनुमान जी का प्रिय फूल
हनुमान जी को लाल रंग का फूल चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। आप लाल रंग का गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं।

PunjabKesari Hindu Gods and their Favourite Flowers

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!