Budh Gochar 2025: 15 सितंबर को होगा बुध का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों के सपनों को मिलेगी उड़ान

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 06:49 AM

budh gochar 2025

Budh Gochar 2025: 15 सितंबर यानी आज का दिन बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। बुध का गोचर सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Gochar 2025: 15 सितंबर यानी आज का दिन बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। बुध का गोचर सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में होगा। इस गोचर का सीधा असर कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा, खासकर उनके करियर, शिक्षा और नए अवसरों को लेकर। जो लोग अपने लक्ष्यों और सपनों को लेकर गंभीर हैं, उनके लिए यह समय काफी शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में बुध की सकारात्मक ऊर्जा कई राशियों को नई दिशा और उन्नति के रास्ते दिखाएगी। तो आइए जानते हैं कि बुध के इस गोचर से कौन सी राशियों के भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं।

PunjabKesari Budh Gochar 2025

मेष राशि
बुध का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बन सकता है। जो लोग लंबे समय से रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

PunjabKesari Budh Gochar 2025

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शानदार रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल लोग क्रश से अपने मन की बात कहने का प्रयास करेंगे।

तुला राशि
बुध का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को भाग्य का साथ मिलेगा। माता की सेहत में पहले से सुधार होगा। 

PunjabKesari Budh Gochar 2025

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!