Kundli Tv- ये 4 बातें व्यक्ति के बारे में आपको बहुत कुछ बता सकती हैं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Dec, 2018 01:00 PM

chanakya policy

आचार्य चाणक्य पारखी नज़र रखते थे। उन्होंने अपनी एक नीति में बताया है की किसी भी व्यक्ति को परखना है

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आचार्य चाणक्य पारखी नज़र रखते थे। उन्होंने अपनी एक नीति में बताया है की किसी भी व्यक्ति को परखना है तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उनकी बताइ बातों पर अमल करके परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। चाणक्य की नीति के आधार पर किसी स्त्री या पुरुष को परखेंगे तो व्यक्ति के संबंध में सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
PunjabKesari
आचार्य चाणक्य कहते हैं-
यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनै:। तथा चतुर्भि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

अर्थात: सोने की परख उसे रगड़कर, काटकर, आग में तपा कर अौर पीट कर की
जाती है। इन चार कार्यों को करने के पश्चात ही शुद्ध सोने की परख होती है। इसी प्रकार व्यक्ति को परखने से लिए भी चार बातों का ध्यान रखना चाहिए।
PunjabKesari
त्याग की भावना देखना
व्यक्ति को परखने के लिए उसकी त्याग क्षमता को देखना चाहिए। दूसरों के सुख के लिए स्वयं के सुख का त्याग करने वाला अच्छा इंसान होता है। जिनमें त्याग की भावना नहीं होती वे अच्छे इंसान नहीं होते अौर न ही वे किसी का भला करते हैं।
PunjabKesari
चरित्र देखना
जिन लोगों का चरित्र अच्छा होता है वे भी अच्छे इंसान होते हैं। अच्छे चरित्र वाले लोगों के मन में दूसरों के प्रति गलत भावनाएं नहीं होती। जिस व्यक्ति के चरित्र अौर विचार ठीक नहीं है उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
PunjabKesari
गुण देखें
इंसान की पहचान उसके गुणों से की जा सकती है। वैसे सभी में कुछ गुण अौर अवगुण होते हैं परंतु कुछ लोगों में अवगुण अधिक होते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। छोटी-छोटी बात पर क्रोधित होना, झूठ बोलना, दूसरों का अपमान करना, अहंकार आदि अवगुण होने वाला व्यक्ति श्रेष्ठ नहीं माना जाता।
PunjabKesari
कर्म से करें परख
व्यक्ति के गुणों के साथ-साथ उसके कर्मों से भी उसकी पहचान की जा सकती है। व्यक्ति को परखते समय उसके कर्मों को देखना चाहिए। गलत तरीके से धन संचित करने वाला अौर अधार्मिक कार्य करने वाले से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत कार्य करने वाले इंसान आस-पास के लोगों पर भी बुरा प्रभाव डालते हैे। इस प्रकार के लोगों से मित्रता करने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
किसी भी तरह का झगड़ा खत्म करने के लिए करें ये उपाय(video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!