Chandra Grahan 2021: आज लगेगा पहला चन्द्र ग्रहण, भारत पर नहीं रहेगा प्रभाव

Edited By Updated: 26 May, 2021 08:18 AM

chandra grahan

आज वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने वाला है। विद्वानों द्वारा इस ग्रहण को रेड मून ( Blood Moon) भी कहा जा रहा है। यह ग्रहण भारत के पूर्वी भागों में कुछ देर तक ही देखा जा सकेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lunar Eclipse 2021: आज वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने वाला है। विद्वानों द्वारा इस ग्रहण को रेड मून ( Blood Moon) भी कहा जा रहा है। यह ग्रहण भारत के पूर्वी भागों में कुछ देर तक ही देखा जा सकेगा। इसका प्रभाव किसी भी धार्मिक कार्य अथवा भारत के भागों पर नहीं पड़ेगा। भारत में केवल ग्रहण की उपछाया ही देखी जा सकेगी, जिस कारण किसी भी प्रकार का सूतक का विचार नहीं किया जाएगा। इस ग्रहण काल में धार्मिक कार्य निषेध नहीं है एवं न ही मन्दिर बन्द होंगे। किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन निषेध नहीं हैं। गर्भवती महिलाओं को भी किसी प्रकार के दोष का भय नहीं है। यह ग्रहण अमेरिका, एशिया, उत्तरी यूरोप, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में पूरी तरह से दिखेगा, जबकि भारत में ये उपछाया की तरह ही देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Chandra Grahan

Lunar Eclipse 26 May 2021 in India: चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में आए बिना ही अपने अक्ष से बाहर निकल जाए तो ऐसी स्थिति को पूर्ण ग्रहण न मान कर उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं। जब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है तब ही सूतक इत्यादि का विचार किया जाता है। भारत में ऐसी स्थिति न होने के कारण वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाएगा।

Chandra grahan 2021 in india date and time: भारत के उत्तर, दक्षिण, एवं पश्चिम भाग के राज्यों पर इस ग्रहण का प्रभाव नहीं होगा परन्तु पूर्वी क्षेत्र कोलकाता में इसका कुछ आंशिक भाग देखने को मिलेगा। जो कि कुछ देर का ही होगा और 6 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

PunjabKesari Chandra Grahan

Chandra Grahan 2021: इस अद्भुत खोगलिय घटना को भारत को छोड़ विदेशों में बसे लोग देख सकते हैं। हमारी संस्कृति से जुड़े लोग, जो विदेशों में हैं, उन पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा इसलिए वहां पर बसे भारतीयों को ग्रहण के दौरान निषेध कार्यों को नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में किया जाने वाला जाप और दान कई गुना फल दायक होता है। ग्रहण काल में हनुमान चालीसा, गुरु मंत्र, अपने इष्ट की भक्ति करना अत्यन्त शुभ फल प्रदान करता है।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari Chandra Grahan

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!