छठ पर्व की तैयारियों पर पीडब्ल्यूडी मंत्री से की मुलाकात

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 10:04 AM

chhath puja preparations

आगामी छठ पर्व–2026 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष एवं इंद्रप्रस्थ छठ पूजा महासंघ फाउंडेशन के संरक्षक कपिल खन्ना की अगुवाई में दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष झा सहित दिल्ली की विभिन्न छठ पूजा समितियों...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): आगामी छठ पर्व–2026 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष एवं इंद्रप्रस्थ छठ पूजा महासंघ फाउंडेशन के संरक्षक कपिल खन्ना की अगुवाई में दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष झा सहित दिल्ली की विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा से मुलाकात की। 

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को छठ पूजा तैयारियों एवं अवाशयकताओं से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा। संतोष ओझा ने बताया कि ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में विस्तृत सुझाव रखे हैं और विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी आवश्यकताओं एवं महत्वपूर्ण विषयों को भी मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि छठ महापर्व से काफी पहले सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर घाट-वार व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं एवं व्रती माताओं-बहनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह व पूर्व कार्यालय मंत्री बृजेश राय भी मौजूद रहे। बैठक में छठ घाटों के निर्माण एवं मरम्मत, साफ-सफाई, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, संपर्क मार्गों की मरम्मत, जल निकासी, यमुना की सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, नाव एवं गोताखोरों की उपलब्धता तथा बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!