Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2026 06:55 AM

शारदीय नवरात्रों के दौरान मां भगवती के दरबार में नमन की इच्छा लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जय श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए, नाचते हुए मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्रों के दौरान मां भगवती के दरबार में नमन की इच्छा लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जय श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए, नाचते हुए मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जारी से नवरात्रों के दौरान अब तक 2.65, 269 लाख श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। वही मौसम साफ रहने के चलते गुरुवार को श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, भैरव घाटी रोपवे सेवा का भी लुत्फ उठाते नजर आए।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से मिले आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार से पहले नवरात्र पर 47,374, दूसरे नवरात्र पर 48,280, तीसरे नवरात्र पर 46,449 और चौथे नवरात्र को 41,863 श्रद्धलू ब बीरबार को पांचवें नवरात्र पर 39,691 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन किया था। जबकि शुक्रवार को छठे नवरात्रि पर रात 10:00 बजे तक 41612 श्रद्धालुओं ने यात्रा आरएफआईडी कर लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान किया था। इन श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की टीमें दिन-रात कार्य कर रही है।
वैष्णो देवी भवन से मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी भवन पर भी श्रद्धालुओं के जयकारों की गूंज लगातार बढ़ती ही नजर आ रही है। श्रद्धालु जयकारें लगाने के साथ माता रानी की प्राकृतिक गुफा में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं।