Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Apr, 2026 07:55 AM

कटड़ा (अमित) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन के लिए पहुंचीं। कटड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा रेखा गुप्ता का स्वागत किया गया।
कटड़ा (अमित) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन के लिए पहुंचीं। कटड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा रेखा गुप्ता का स्वागत किया गया। भवन पर मां भगवती की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन करने के साथ-साथ आशीर्वाद लेकर वह वापस अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।
रेखा गुप्ता ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से उन्हें आज वैष्णो देवी भवन पर नमन का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वह माता रानी से कामना करती हैं कि देश का हर नागरिक आगे बढ़े और हर राज्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तरक्की करे। वहीं ‘आप’ सरकार के सदस्यों द्वारा भाजपा में शामिल होने पर बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि समय के साथ सबको सद्बुद्धि आती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ